मुजीब श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर : इंजर्ड राशिद भी नहीं खेलेंगे

Updated on 13-02-2024 05:04 PM

अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। वह चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं अफगानिस्तानी टीम के स्थायी कप्तान राशिद खान भी पीठ की सर्जरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 17 फरवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुजीब उर रहमान को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से उन्हें टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। वह श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं।

तेज गेंदबाज सलीम भी टीम का हिस्सा नहीं
मुजीब और राशिद के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। सलीम अब तक हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवर नहीं कर पाए हैं। अफगानिस्तान टीम में भारतीय दौरे पर आई टीम में चार बदलाव अफगानिस्तान ने पिछले महीने भारत दौरे पर टी-20 सीरीज खेलने आई टीम में से चार बदलाव किए हैं।

मुजीब और सलीम जहां चोट की वजह से 16 सदस्यीय स्कॉयड में शामिल नहीं हैं। वहीं विकेट कीपर बल्लेबाज इकराम अलीखिल और रहमत शाह को बाहर कर दिया गया है। जबकि मोहम्मद ईशाक को विकेटकीपर बल्लेबजा के तौर पर जगह दी गई है। ईशाक श्रीलंका के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे।

ILT20 में चोटिल हुए मुजीब
मुजीब भारत में दो टी-20 मैच खेले थे। श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज से पहले मुजीब ने ILT20 में गल्फ जायंट्स के लिए खेला, जहां उन्हें चोट लग गई थी। वहीं सलीम भारत के खिलाफ तीसरा टी-20 और श्रीलंका के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच खेले। उन्हें टेस्ट मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर कर दिया गया था।

वहीं नियमित कप्तान राशिद खान पिछले साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि, भारतीय दौरे पर टीम का हिस्सा थे, पर टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले ही उन्हें बाहर कर दिया गया था। वह पूरी सीरीज के दौरान टीम के साथ बन रहे थे। वहीं इस सीजन राशिद बीबीएल से भी हट गए थे। उन्हें साउथ अफ्रीका टी-20 से भी बाहर कर दिया गया था। राशिद ने पीएसएल से भी अपना नाम वापस ले लिए हैं।

इब्राहिम जादरान श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में कप्तानी जारी रखेंगे
इब्राहिम जादरान श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में कप्तानी जारी रखेंगे। इससे पहले वह राशिद की अनुपस्थिति में भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज और यूएई के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। टॉप ऑर्डर में रहमानुल्लाह गुरबाज, उसके बाद नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, हजरतुल्लाह जजर्ह और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे खिलाड़ी होंगे।

फजलहक फारूकी तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे, जिसमें नवीन-उल-हक, फरीद अहमद और मोमंद भी हैं। नूर अहमद और कैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफ के साथ स्पिन गेंदबाजी को संभालेंगे।

अफगानिस्तान टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनात, शराफुद्दीन अशरफ, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन- उल-हक, नूर अहमद, वफादार मोमंद और कैस अहमद।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.