एमएस धोनी-रिकी पोंटिंग का धांसू रिकॉर्ड चकनाचूर, वर्ल्ड कप विनिंग मशीन मेग लैनिंग ने रचा इतिहास

Updated on 27-02-2023 07:05 PM
केपटाउन: ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर दिखाया कि विमिंस क्रिकेट में उसको चुनौती देना और उससे बादशाहत छीनना आसान नहीं। पिछली चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान साउथ अफ्रीका को आसानी से 19 रन से हराकर कुल छठी बार विमिंस टी20 वर्ल्ड कप जीता। उसने खिताबी जीत की दूसरी हैटट्रिक बनाई। उसने पिछले तीन खिताब के अलावा 2010 से 2014 के बीच लगातार तीन खिताब जीते थे। ऑस्ट्रेलिया के अलावा कोई और टीम एक से अधिक बार यह खिताब नहीं जीत पाई है।


लैंनिंग ने तोड़ा धोनी-पोंटिंग का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग 5 आईसीसी खिताब जीतने वाली पहली क्रिकेटर बनीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही रिकी पॉन्टिंग (4) का रेकॉर्ड तोड़ा। यही नहीं, वह सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान भी बन गई हैं। उन्होंने 4 बार जीता है, जबकि धोनी और पोंटिग ने 3-3 बार जीते थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हैट्रिक के साथ छठी बार यह खिताब अपने नाम किया। उसने 2010, 2012, 2014, 2018, 2022, 2023 में खिताब जीते हैं। यही नहीं, ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और एलिसा हीली 10 टी20 इंटरनेशनल्स के फाइनल में खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।
    बेथ मूनी का धमाल
    प्लेयर ऑफ द फाइनल ओपनर बेथ मूनी के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को खिताब जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। ऑस्ट्रेलिया ने मूनी की 53 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के से 74* रन की पारी के अलावा उनकी एलिसा हीली (18) के साथ पहले विकेट की 36 और एश्ले गार्डनर (29) के साथ दूसरे विकेट की 46 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 156 रन बनाए। गार्डनर ने टूर्नामेंट में 110 रन बनाने के अलावा 10 विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
    लॉरा की फाइट
    ऑस्ट्रेलिया के चुनौतीपूर्ण स्कोर के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ओपनर लॉरा वोलवार्ट (48 गेंद में 61 रन, पांच चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक के बावजूद छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी। लॉरा के अलावा साउथ अफ्रीका की ओर से क्लोए ट्रायोन (25) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाईं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन भी जोड़े। लगातार सातवीं बार फाइनल में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले, मेगन शुट और डार्सी ब्राउन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक-एक विकेट चटकाया।

    पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेल रही साउथ अफ्रीका की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें ओवर में ही ताजमिन ब्रिट्स का विकेट गंवा दिया जो 17 गेंद में 10 रन बनाने के बाद ब्राउन की गेंद पर ताहलिया मैकग्रा को कैच दे बैठीं। मेजबान टीम पावरप्ले में एक विकेट पर 22 रन ही बना सकी। वोलवार्ट ने इसके बाद मोर्चा संभालते हुए ब्राउन पर चौका और जेस जोनासेन पर छक्का मारा। हालांकि,उनके आउट होने के बाद मेजबान टीम की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.