आईपीएल 2026 के लिए तैयार एमएस धोनी, बल्ले को इस अंदाज में धार लगाते हुए नजर आए माही

Updated on 14-03-2026 01:37 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार फिर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी आईपीएल में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें एडिशन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जमकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।

बल्ले को धार लगाते नजर आए एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो में माही बल्ले को धार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है

आईपीएल 2026 के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं धोनी

बता दें कि एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में ही संन्यास ले लिया था। लेकिन उसके बाद भी धोनी ने आईपीएल खेलना जारी रखा। माही का एक ही मंत्र था कि जब तक उनकी बॉडी उनका साथ दे रही है वो खेलेंगे। यही हमको देखने को भी मिला। माही आईपीएल के लिए अपनी फिटनेस मेंटेन करकर रखते है, इसी वजह से वह हर साल खेल पाते हैं।हालांकि यह सीजन एमएस धोनी का आखिरी साबित हो सकता है। माही इस आईपीएल सीजन के बाद पूरी तरह से क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। वहीं सीएसके ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन को भी अपने साथ जोड़ लिया है, जो उनकी लैगेसी को आगे लेकर जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.