रविंद्र जडेजा के CSK से जाने में एमएस धोनी का बड़ा रोल, संजू सैमसन ट्रेड डील में नया ट्विस्ट!

Updated on 10-11-2025 01:00 PM
नई दिल्ली: आईपीएल इतिहास की सबसे हाई प्रोफाइल ट्रेड डील चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हो सकती है। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच स्वैप डील हो सकती है, जिसमें संजू सैमसन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स रविंद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स को देगी। हालांक, इस डील में अब एक बड़ा ट्विस्ट आया है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स रविंद्र जडेजा के आने से तो खुश है। लेकिन, वह सैम करन वाली डील से ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं।

सैम करन के बदले मथीशा पथिराना चाहती है आरआर

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, रविंद्र जडेजा के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को सैम करन को भी देने का ऑफर किया। लेकिन 2008 की चैंपियन टीम डील के दूसरे हिस्से (सैम करन) से संतुष्ट नहीं है। उनकी (राजस्थान रॉयल्स) निगाहें श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पर हैं। हालांकि, चेन्नई अपने युवा गेंदबाज को जाने देने के लिए तैयार नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले सालों में पथिराना फ्रेंचाइजी में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं

एमएस धोनी ने की रविंद्र जडेजा से बात

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि राजस्थान सैमसन के बदले में एक भारतीय स्पिनर लेने के लिए उत्सुक था और शुरू से ही जडेजा के लिए जोर दे रहा था। दरअसल, रविंद्र जडेजा की डील फाइनल करने से पहले पूर्व कप्तान एमएस धोनी, मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने जडेजा के साथ लंबी बातचीत की थी। रिपोर्ट में कहा गया है, 'धोनी ने जडेजा से उनकी रुचि जानने के लिए बातचीत में हिस्सा लिया और केवल ऑलराउंडर के राजस्थान जाने पर सहमत होने के बाद ही बातचीत आगे बढ़ी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.