झारखंड के फिर सबसे बड़े टैक्सपेयर बने MS धोनी

Updated on 10-11-2022 06:05 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बन गए हैं. उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में 17 करोड़ का एडवांस टैक्स जमा किया है. पिछले साल धोनी ने किया था 13 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा किया था. पिछले साल की तुलना में इस बार 4 करोड़ ज्यादा एडवांस टैक्स जमा किया है. इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी की आय में पिछली साल की तुलना में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलबा दिखा चुके महेंद्री सिंह धोनी झारखंड के रहने वाले हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले झारखंड के लिए भी क्रिकेट खेला था. वे 2015 और 2017 में वापस टीम में आए और विजय हजारे ट्रॉफी में टीम की कप्तानी भी की थी. धोनी ने झारखंड टीम के मेंटॉर के रूप में भी काम किया है.

रिटायरमेंट के बाद कर रहे बिजनेस

धोनी क्रिकेटर के साथ-साथ अच्छे बिजनेसमैन और इन्वेस्टर भी हैं. धोनी ऑर्गेनिक खेती भी करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रांची में अपने खेत की उपज वे दुबई तक एक्सपोर्ट करते हैं. धोनी अब भी कई कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर हैं. उन्होंने खाता बुक एप के स्पॉन्सर होने के साथ-साथ इसमें निवेश भी किया है. इससे पहले भी धोनी 2017-18 में झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति रहे हैं. इस दौरान उन्होंने 12.17 करोड़ रुपए टैक्स दिया था, लेकिन इससे पहले धोनी ने 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपए टैक्स दिया था.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.