श्रीमती रश्मि बघेल भोपाल रेल मण्डल की नई वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक

Updated on 22-04-2023 11:38 PM
भोपाल। श्रीमती रश्मि बघेल  ने वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, भोपाल मण्डल के पद पर शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती प्रियंका दीक्षित का स्थानांतरण पीओ/आरसीटी भोपाल के पद पर हुआ है।
श्रीमती रश्मि बघेल भारतीय रेल यातायात सेवा की 2005 बैच की रेल अधिकारी हैं। श्रीमती बघेल ने अपनी रेल सेवा वर्ष-2008 से हुबली  मण्डल में सहायक परिचालन प्रबंधक के पद से प्रांरभ कीं। इसके उपरांत झांसी मण्डल में वर्ष 2010 से 2012 तक  मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, 2012 से 2016 तक वरिष्ठ  मण्डल परिचालन प्रबंधक,  जुलाई 2016 से अप्रैल 2018  तक आगरा मण्डल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर सफलता पूर्वक अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
   वर्तमान पदांकन के पूर्व श्रीमती बघेल मध्यप्रदेश में वर्ष 2018 से 2022 तक रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर एवं तत्पश्चात प्रशासन अकादमी भोपाल में ओएसडी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सफलतापूर्वक कार्य कर चुकी हैं।  
  श्रीमती बघेल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, भोपाल मण्डल के पद पर पदस्थापना से वाणिज्य विभाग सहित मण्डल के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.