जेपी हॉस्पिटल में शुरू हुई MRI जांच:रोजाना 10 से 15 मरीजों को हो रहा फायदा

Updated on 14-01-2025 01:13 PM

जेपी अस्पताल प्रदेश का पहला जिला अस्पताल बन गया है, जहां मरीजों को एमआरआई जांच की सुविधा मिल रही है। रोजाना 10 से 15 मरीजों की जांच हो रही है। वहीं, मशीन की क्षमता की बात करें तो यह एक दिन में करीब 40 जांच कर सकती है। जानकारी के अनुसार, नई सुविधा का औपचारिक उद्घाटन बुधवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे। उनके निर्देश पर बिना औपचारिक शुभारंभ के सेवा शुरू कर दी गई, ताकि मरीजों को उपलब्ध सुविधा के बावजूद निजी केंद्रों में जाने को मजबूर न होना पड़े।

एमआरआई जांच केंद्र में मौजूद कर्मचारियों के अनुसार, यह सुविधा एम्स और जीएमसी से कम दामों में उपलब्ध है। यह केवल जेपी अस्पताल के मरीजों के लिए है। उन्हें यह सुविधा सीजीएचएस दरों से भी 30% कम कीमत पर दी जा रही है। वहीं, अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों से आने वाले मरीजों के लिए अलग दरें तय की गई हैं, जिनका खुलासा औपचारिक शुभारंभ के दिन किया जाएगा।

सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि जेपी अस्पताल समेत प्रदेश के 6 जिला अस्पतालों में एमआरआई जांच शुरू होनी है। जेपी अस्पताल के बाद यह सुविधा ग्वालियर के जिला अस्पताल में शुरू की जाएगी।

इन अस्पतालों में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन से ट्यूमर, आर्थराइटिस, फेफड़ों में संक्रमण, कंधे की चोट, सिर की चोट, कैंसर समेत कई अन्य बीमारियों की जांच की जा सकेगी। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग इन मशीनों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर स्थापित कर रहा है।

यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत मरीजों के लिए निःशुल्क होगी। जांच की दरें 1200 रुपए से शुरू होकर 5100 रुपए तक होंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.