जल अर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया और कमलेश जांगड़े

Updated on 22-02-2026 02:32 PM

सारंगढ़ - बिलाईगढ़। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राधेश्याम राठिया सांसद लोकसभा रायगढ़, कमलेश जांगड़े सांसद लोक सभा जांजगीर चांपा, कलेक्टर डॉ संजय कंनोजे, जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय,  उपाध्यक्ष अजय  नायक सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप , सहायक अभियंता बी. एल. खरे, उप अभियंता काशीराम सूर्यवंशी , जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन, ग्राम पंचायत बटाऊपाली 'ब' के आश्रित ग्राम तिलाईपाली की सरपंच एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी मुख्य अतिथियों का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।  रमाशंकर कश्यप द्वारा अतिथिगणों को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन और जल अर्पण दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया। उसके बाद लोक सभा रायगढ़ क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया द्वारा सभी को सम्बोधित किया गया। सम्बोधन में उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद देते हुए पानी की महत्ता को समझाया एवं प्रशासन की दूरदर्शी योजना को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने को बढ़ावा भी दिया। सभी मुख्य अतिथियों एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत बटाऊपाली 'ब' के ग्राम तिलाईपाली के सरपंच एवं सचिव को गांव में सही ढंग से जल संरक्षण और उपयोग के लिए जल अर्पण प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.