MP की ड्रोन पॉलिसी अगले महीने होगी जारी:सूचना पोर्टल हुआ लॉन्च

Updated on 24-12-2024 01:27 PM

पिछले महीने रायसेन जिले में एक टाइगर शहरी इलाके में घुस आया, पुलिस, प्रशासन और वन विभाग परेशान हो गए। जब टाइगर को पकड़ना मुश्किल हुआ तो ड्रोन का सहारा लिया गया। ड्रोन के थर्मल और आरजीबी कैमरों की मदद से उसे ढूंढ लिया गया।

इसी तरह, राजगढ़ जिले में फसल नुकसान का पता लगाने के लिए ड्रोन से सर्वे किया गया। ड्रोन ने सटीक डेटा और फोटो दिए, जिससे प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल सका। इस तकनीक से उन किसानों का नाम भी सामने आया, जिन्हें पहले के सर्वे में शामिल नहीं किया गया था।

ड्रोन तकनीक का बढ़ता उपयोग

ड्रोन अब सरकारी कामकाज का अहम हिस्सा बन रहे हैं। ये तेजी और सटीकता से जानकारी जुटाने में मदद करते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने ड्रोन तकनीक को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए एक पॉलिसी बनाने की तैयारी शुरू की है।

ड्रोन पॉलिसी पर चर्चा और वर्कशॉप

भोपाल में ड्रोन बनाने वाली कंपनियों, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ ड्रोन पॉलिसी पर चर्चा हुई। सरकार जल्द ही इस पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी करेगी। इसके अलावा, भोपाल में एक वर्कशॉप आयोजित की गई, जहां ड्रोन बनाने वाली कंपनियों और सरकारी प्रोजेक्ट्स में काम करने वाली एजेंसियों ने अपनी सेवाएं दिखाईं।

भोपाल में आया ड्रोन टैक्सी का छोटा मॉडल कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ड्रोन टैक्सी का मॉडल भी आया। इनसाइट एविएशन कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया हमारी ड्रोन टैक्सी अभी ट्रायल फेज में हैं। इसका छोटा मॉडल तैयार किया गया है। सरकारी मंजूरियां मिलने के बाद ड्रोन टैक्सी मार्केट में उतारी जाएगी। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ये मददगार साबित होगी।

ड्रोन सूचना पोर्टल लॉन्च

भोपाल में आयोजित ड्रोन वर्कशॉप के दौरान सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया हितेश कुमार मकवाना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, और एमपीएसईडीसी के प्रबंध निदेशक आशीष शीष वशिष्ठ ने मिलकर ड्रोन सूचना पोर्टल लॉन्च किया।

मध्यप्रदेश ने स्वामित्व योजना जैसी योजनाओं में ड्रोन का सफलतापूर्वक उपयोग किया है और इसे एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। ड्रोन टेक्नोलॉजी सटीक, सुलभ और कम लागत वाली तकनीक साबित हो रही है।

अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने ड्रोन को "सिर्फ फ्लाइंग कैमरा" के बजाय एक "गेम-चेंजिंग टेक्नोलॉजी" बताया, जो विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है। मध्यप्रदेश में इस तकनीक के व्यापक उपयोग की संभावनाएं हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

ड्रोन टेक्नोलॉजी मध्यप्रदेश को भविष्य के लिए तैयार कर रही है और इसे एक स्मार्ट, तेज और किफायती तकनीक के रूप में स्थापित कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.