MPPSC में 87 प्रतिशत पद यानी 133 पदों के लिए चयन परिणाम होंगे जारी

Updated on 24-11-2022 03:44 PM

इंदौर
 मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने स्त्री रोग विशेषज्ञों के पदों पर पूर्ति के लिए जारी चयन प्रक्रिया में पदों को लेकर पुनरीक्षित पद विवरण जारी किया है। पीएससी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत पहले कुल 153 पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की थी। अब पीएससी ने इन पदों को दो भागों में बांट लिया है। इसी के अनुसार चयन सूची घोषित की जाएगी।

मंगलवार को पीएससी ने पुनरीक्षित पद विवरण जारी किया। इसके अनुसार 87 प्रतिशत पदों को मुख्य सूची में रखा गया है। पीएससी के अनुसार ओबीसी के 14 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर कुल 87 प्रतिशत पद यानी 133 पदों के लिए चयन की मुख्य सूची जारी की जाएगी। शेष 20 पदों के लिए प्रावघिक चयन सूची घोषित होगी। हाई कोर्ट का ओबीसी आरक्षण पर जारी लंबित याचिका पर जब तक अंतिम निर्णय नहीं आता तब तक सिर्फ मुख्य सूची के अधीन 87 प्रतिशत यानी 133 पदों पर ही चयन किया जाएगा।

20 पदों पर चयन हाई कोर्ट के निर्णय के अधीन होगा। यदि कोर्ट 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के पक्ष में निर्णय देता है तो इन पदों को ओबीसी से भरा जाएगा। यदि निर्णय आरक्षण के विपरीत होता है तो अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से इन शेष पदों की पूर्ति की जाएगी। पीएससी द्वारा जारी इस स्पष्टीकरण के साथ ही तय हो गया है कि बुधवार-गुरुवार को पीएससी स्त्री रोग विशेषज्ञों के लिए चयन सूची जारी कर देगा। जुलाई 2022 में पीएससी ने इन पदों के लिए विज्ञापन जारी कर प्रक्रिया शुरू की थी।

पीएससी अब अन्य तमाम परीक्षाओं में भी 87 प्रतिशत के फार्मूला के आधार पर ही चयन सूची जारी कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि सबसे बड़ी परीक्षा राज्यसेवा में भी आयोग इसी फार्मूले पर अमल करते हुए परिणाम जारी कर देगा। इससे अब लंबित परिणाम जारी तो हो ही सकेंगे। अभ्यर्थियों का असंतोष भी शांत होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.