MP Vs MLA: विधायक ने कहा साधु के भेष में भेड़िया है बालकनाथ, सांसद बोले- वसूली करना बलजीत का धंधा

Updated on 11-01-2023 06:03 PM

जयपुर/अलवर: राजस्थान में अलवर के सांसद महंत बालकनाथ की बहरोड़ में एक पुलिस अधिकारी से बहस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में बहरोड़ विधानसभा के निर्दलीय विधायक बलजीत यादव भी अब सांसद बालकनाथ पर हमला बोला है। यादव ने कहा है कि पिछले दिनों हुई गोलीबारी की घटना के पीछे सांसद का हाथ है और सिर्फ इसलिए कि उनका नाम उजागर नहीं हो वह पुलिस अधिकारियों पर दबाव बना रहे थे। यादव ने कहा, 'सांसद पुलिस अधिकारियों के सामने तो बहुत आक्रामक थे, लेकिन उन्होंने घटना में गोलियां खाने वाली महिलाओं से मिलना उचित नहीं समझा।' उधर, सांसद बालकनाथ ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'वसूली करना बलजीत यादव का धंधा है। ये प्लान बनाकर मुझे बदनाम करने कर रहा है।'

 

यादव ने कहा कि सांसद ने अगर दोबारा आकर ऐसा व्यवहार किया तो उन्हें खामियाजा भुगतना होगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बालकनाथ ने भी यादव पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया, 'विधायक जबरन वसूली में शामिल रहे हैं और वह उन अधिकारियों को बचा रहे हैं जिन्होंने उन (सांसद) के समर्थकों को पकड़ा था।' रविवार को सांसद बालकनाथ बहरोड़ थाने पहुंचे थे और अस्पताल में गोलीबारी के मामले में पूछताछ के लिए उनके चार समर्थकों को पूछताछ के लिए थाने लाने के संबंध में वहां मौजूद पुलिस उपाधीक्षक से उनकी बहस हुई।

उल्लेखनीय है कि पुलिस पिछले हफ्ते कुख्यात अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन को चिकित्सा परीक्षण के लिए बहरोड़ के सरकारी अस्पताल लेकर आई थी। उसी दौरान प्रतिद्वंद्वी गिरोह ने उस पर गोलियां चला दी थीं। पुलिस के अनुसार इसमें विक्रम तो सुरक्षित रहा लेकिन वहां मौजूद दो महिलाओं के पैरों में गोलियां लगीं। पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को पकड़ा और गोलीबारी में शामिल आरोपियों के साथ उनके संबंधों की जांच के लिए बहरोड़ थाने ले गई।
वर्दी वाला गुंडा करार देते हुए कहा, 'यह (कांग्रेस का) शासन नौ महीने में खत्म हो जाएगा'
लगाया कि पुलिस उनके समर्थकों को फंसा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया। वीडियो में सांसद ने पुलिस अधिकारी को 'वर्दी वाला गुंडा' करार देते हुए कहा, 'यह (कांग्रेस का) शासन नौ महीने में खत्म हो जाएगा। फिर वे (पुलिसकर्मी) अपने किए पर पछताएंगे।' सांसद ने यह भी कहा कि अधिकारी को इस बात का जीवन भर मलाल रहेगा। विधायक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'बालकनाथ को डर था कि पुलिस उन्हें मामले में आरोपी बनाएगी और इसलिए उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाया। मैं राज्य सरकार से बालकनाथ को गिरफ्तार करने की मांग करता हूं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.