MP में मतदाताओं की होने जा रही गहन छानबीन, वर्ष 2003 की सूची में नाम नहीं तो देने होंगे तीन दस्तावेज

Updated on 28-10-2025 03:22 PM
 भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं की गहन छानबीन होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इसकी तैयारी कर रखी है। जिन मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं हैं, उन्हें नई सूची में अपना नाम कटने से बचाने के लिए पहचान के तीन दस्तावेज देने होंगे।वहीं जिन लोगों के पिता का नाम उक्त मतदाता सूची में है, उन्हें पिता से संबंध का प्रमाण प्रस्तुत करने के साथ पहचान का एक दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इसके लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर इसका फार्म देंगे। बीएलओ को तीन बार मतदाता के घर जाना अनिवार्य होगा।

22 साल बाद होने जा रही SIR की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में एसआइआर की प्रक्रिया करीब 22 साल बाद होने जा रही है। इसके लिए प्रदेश के सभी 65 हजार 14 मौजूदा बीएलओ की प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश में कुल पांच करोड़ 77 लाख 94 हजार 963 मतदाता हैं। एसआइआर में सबसे पहले यह देखा जाएगा कि इनमें से कितने नाम एक जनवरी, 2003 की अंतिम गहन पुनरीक्षित मतदाता सूची में शामिल हैं। ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 के SIR में शामिल हैं, उन्हें कोई दस्तावेज नहीं दिखाना होगा। उन्हें सिर्फ अपनी प्रविष्टियों (डिटेल) की पुष्टि करनी है और गणना प्रपत्र भरकर जमा करना है।

2003 की सूची में नाम नहीं तो देने होंगे तीन दस्तावेज

वे मतदाता जिनके माता या पिता में से कोई भी एक जनवरी, 2003 तक मतदाता सूची में शामिल रहा है, उन्हें भी नामांकन के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। भले ही उसका जन्म 1987 के पहले हुआ हो या बाद में। उन्हें सिर्फ माता-पिता का एपिक नंबर बताना होगा। ऐसे सभी मतदाता जिनका जन्म वर्ष 1987 के बाद हुआ है और जिनका मतदाता सूची में नाम वर्ष 2003 के बाद शामिल हुआ है, उन्हें दस्तावेजों से साबित करना होगा कि वे भारतीय हैं और वर्ष 2003 से पहले उनका और माता-पिता का नाम मतदाता सूची में कहां पर था।

इन मतदाताओं को नोटिस होंगे जारी

28 अक्टूबर से तीन नवंबर तक नए बीएलओ का प्रशिक्षण कराया जाएगा। चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाएंगे और न्यूमेरेशन फार्म देंगे। एक दिन बाद भरा हुआ फार्म एकत्र किया जाएगा। भरे हुए फार्म के आधार पर नौ दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस मतदाता सूची पर किसी को आपत्ति है तो नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक आपत्तियां ली जाएंगी। जो न्यूमेरेशन फार्म प्राप्त नहीं होंगे उन मतदाताओं को नोटिस दिया जाएगा कि क्यों न आपका नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया जाए।

संबंधित मतदाता का जवाब लेकर ईआरओ नौ दिसंबर से 31 जनवरी, 2026 के बीच आदेश जारी करेगा। उसके आधार पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात फरवरी, 2026 को किया जाएगा। बता दें, जनप्रतिनिधित्व एक्ट 1950 के तहत अब तक कुल 15 बार एसआइआर कराई जा चुकी है। पहली एसआइआर वर्ष 1952 में हुई थी और आखिरी वर्ष 2003 में हुई थी।

ये दस्तावेज होंगे मान्य

केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी पेंशन आर्डर, सरकारी/स्थानीय निकाय बैंक, पोस्ट आफिस, एलआइसी द्वारा जारी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वनाधिकार पट्टा, एनआरसी दस्तावेज, फैमिली रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी जमीन या आवास आवंटन प्रमाण पत्र, आधार।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.