स्कूल के सामने शराब ठेका देख भड़कीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर, अपनी ही पार्टी के विधायक को घेरा, बोलीं- मुझे शर्म आती है

Updated on 05-03-2024 02:27 PM
सीहोर। जिले के श्यामपुर तहसील के ग्राम खजुरिया में लंबे समय से शराब की दुकान चलाई जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि यह शराब की दुकान अवैध दुकान है। जिसको लेकर में कई बार शिकायत कर चुके थे। संसद से मांग पत्र सो चुके थे। इसके बाद भी शराब दुकान नहीं हटाई जा रही थी। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इसे हटवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था। आश्वासन दिए करीब एक साल बीत चुका था, लेकिन सोमवार सांसद प्रज्ञा ठाकुर अपने गोद लिए गांव खजुरिया कला में एक करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन करने पहुंचीं तो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शराब दुकान हटाने की बात कही। उन्होंने कलेक्टर, एसपी से यह दुकान हटाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुझे शर्म आती है कि भाजपा विधायक अवैध शराब दुकान चलाता है। हम जिस पार्टी को पूजते हैं। उस पार्टी में इस तरह के लोग हैं। यह हमारे लिए शर्म की बात है। विधायक सुदेश राय के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मैं अपने शीर्ष नेताओं से कहूंगी। साथ ही जिन आबकारी अधिकारियों के संरक्षण में यह ठेका चल रहा था। उसे तुरंत हटाए जाने के लिए मैंने कलेक्टर प्रवीण सिंह को निर्देश दिए।

एसपी पर लगाए आरोप

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि इस ठेके को लेकर जब मेरे पास ग्रामीणों की शिकायत आई थी, तो मैंने एसपी मयंक अवस्थी से संबंध में बात की थी। एसपी ने भी मुझे मामले को लेकर गलत तथ्य दिए। जिससे मुझे ग्रामीणों के सामने शर्मिंदगी हुई। मैंने एसपी से कहा है कि तुम्हें शर्म आनी चाहिए जो तुम एक सांसद को गलत सूचनाओं दे रहे हैं और ग्रामीणों के हित में काम नहीं कर रहा है मैं एसपी को निर्देश दिए कि यहां से शराब की दुकान तुरंत हटाई जाए। जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं कि तो सांसद ने उन स्कूल की बच्चियों के साथ ठेके का ताला तोड़ा, जो ठेके के सामने वाले स्कूल में पढ़ती हैं।

कई भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम से बनाई दूरी

सोमवार को भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सीहोर विधान सभा के गोद लिए गांव खजुरिया कला में एक करोड़ से अधिक राषि के भूमि पूजन व लोकार्पण करने पहुंची थीं। यहां पर यह बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है और आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। भूमिपूजन-लोकार्पण के इस कार्यक्रम में भाजपा के अधिकांश क्षेत्रीय नेता नहीं दिखाई दिए। करीब चार घंटे चले इस कार्यक्रम में भोपाल जिला के सरपंच व भोपाल जिला के सांसद प्रतिनिधियों का नाम पुकार मंच के माध्यम से सम्मान कराया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच मुन्नी हेमराज गौर व सरपंच प्रतिनिधि हेमराज गौर मंच पर उपस्थित रहे। जबकि बार बार पूर्व सरपंच महेंद्र गौर को बुलाने पर कार्यक्रम में शामिल हुए।

महिला ने रो-रोकर सुनाई व्यथा

भोपाल-सीहोर सांसद प्रज्ञा ठाकुर पांच साल में तीसरी बार अपने गोद ग्राम खजूरिया कला पहुंची, जहां वह स्वीकृत कार्य के भूमिपूजन करने पहुंची थी। इस दौरान गांव की महिला ने रो-रोकर अपनी व्यथा बताते हुए उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। जिसके बाद सांसद ने उन्हें उनकी जमीन दिलाने का आश्वासन दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.