महिलाओं के लिए मप्र पुलिस चला रही 'आपरेशन हेल्पिंग हैंड

Updated on 12-02-2024 12:39 PM

भोपाल। न्यायालय के आदेश के बावजूद भरण-पोषण देने से बच रहे पतियों को कानून के दायरे में लाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा एक ऐसा कदम उठाया जा रहा है, जो महिलाओं के लिए मदद भरा हाथ साबित हो रहा है। भरण-पोषण के लिए जारी होने वाली धारा 125 से जुड़े समन- वारंट महिलाओं के लिए गुजारा-भत्ता पाने की दिशा में प्रमुख कदम है, लेकिन कई बार कानून व्यवस्था बनाने की स्थिति के चलते यह प्राथमिकता क्रम में पीछे हो जाते हैं। ऐसे में आपरेशन हेल्पिंग हैंड के तहत पहली प्राथमिकता पर रखकर इसे तामील कराया जाता है।

पुलिस मुख्यालय की महिला शाखा के निर्देशन में वर्ष में दो बार चलाए जाने वाले अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 12 हजार 744 समन-वारंट तामील कराए जा चुके हैं। इस वर्ष एक फरवरी से अभियान फिर शुरू है, जो 29 फरवरी तक चलेगा। इसके अंतर्गत 10 फरवरी तक 500 से अधिक ऐसे वारंट तामील कराए जा चुके हैं। इसके तहत न्यायालय से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अंतर्गत भरण-पोषण के मामलों में जारी समन-वारंट की तामीली कराई जा रही है। वर्ष 2021 से शुरू किए गए आपरेशन हेल्पिंग हैंड के अब तक पांच चरण पूर्ण हो चुके हैं।

पीड़ित महिलाओं को भरण-पोषण के लिए नहीं करना पड़ता इंतजार डीजीपी सुधीर सक्सेना और एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के निर्देशन में अभियान का छठा चरण एक फरवरी से शुरू हुआ है, जो 29 फरवरी तक चलेगा। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा यह नवाचार किया गया है। धारा-125 के तहत दायर केस में न्यायालय से जारी समन-वारंट की प्रदेश भर के थानों और महिला डेस्क के प्रयासों तामीली कराई जाती है।

उल्लेखनीय है कि वारंट की तामीली नहीं होने से न्यायालय में होने वाली देरी के कारण पीड़ित महिलाओं को भरण-पोषण के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। इन जिलों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन आपरेशन हेल्पिंग हैंड के पहले चरण में शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, बैतूल और निवाड़ी जिलों में सबसे अधिक समंस/वारंट की तामीली कराई गई। इसी तरह दूसरे चरण में मंडला, खरगोन, ग्वालियर, श्योपुर, अनूपपुर जिलों में सर्वाधिक समंस/वारंट तामील हुए। तीसरे चरण में छतरपुर, सिवनी, झाबुआ, इंदौर, छिंदवाड़ा, चौथे चरण में झाबुआ, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, सीहोर, नर्मदापुरम और पांचवें चरण में उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर और राजगढ़ जिलों में सबसे अधिक वारंट की तामीली कराई गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.