MP NEET UG 2022 : UG राउंड 2 काउंसलिंग की 19 नवंबर से शुरू होगी चॉइस फिलिंग

Updated on 13-11-2022 06:22 PM
मध्य प्रदेश नीट यूजी 2022 (MP NEET UG 2022) के लिए काउंसलिंग राउंड 2 (Counselling round 2) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। UG काउंसलिंग राउंड 2 के लिए जारी हुए शेड्यूल के अनुसार वैकेंसी चार्ट 18 नवंबर को जारी की जाएगी। 19 नवंबर से 22 नवंबर तक चॉइस फिलिंग के साथ चॉइस लॉकिंग का भी मौका छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके लिए डीएमई मेडिकल एजुकेशन ऑफिस मध्य प्रदेश की ओर से एमपी नीट यूजी 2022 काउंसलिंग राउंड राउंड 2 का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। वैसे उम्मीदवार जो अंडर ग्रैजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के इच्छुक हैं। वह एमपी ऑनलाइन पर जाकर संशोधित सेड्यूल चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

रिवाइज हुए शेड्यूल के मुताबिक मध्यप्रदेश NEET UG की वैकेंसी चार्ट 18 नवंबर को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 19 नवंबर से 22 नवंबर तक फ्रेश चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग कर सकेंगे। 25 नवंबर को परिणाम का आवंटन किया जाएगा। उम्मीदवार 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक अपनी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा कर सकेंगे।

इसके साथ ही एडमिशन के लिए एलॉटेड मेडिकल डेंटल कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट कर सकेंगे। दूसरे राउंड में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार और दूसरे राउंड में अपग्रेड का विकल्प जोड़ने वाले पहले दौर के उम्मीदवार 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक लॉगिन कर Upgradation का काम पूरा कर सकेंगे।

राउंड वन के लिए प्रवेश की आखिरी तिथि 14 नवंबर तक रखी गई है। वहीं सीट छोड़ने की आखिरी तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। दरअसल एमसीसी अखिल भारतीय कोटा की 15% सीटों के लिए एमबीबीएस बीडीएस काउंसलिंग का संचालन किया जा रहा है और इसके लिए प्रक्रिया संचालित की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.