म.प्र. गृह निर्माण मंडल द्वारा पेंशनर्स को राज्य के समान 33 प्रतिशत राहत : अध्यक्ष श्री तिवारी

Updated on 28-02-2023 05:16 PM

अध्यक्ष म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना मंडल श्री आशुतोष तिवारी ने बताया कि मंडल के पेंशनर्स को राज्य के समान 33 प्रतिशत राहत प्रदान की गई है। श्री तिवारी ने कहा कि अभी तक पेंशनर्स को 28 प्रतिशत पेंशन पर राहत दी जाती थी, जो 5 प्रतिशत बढ़ा कर 33 प्रतिशत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे मंडल के 1573 पेंशनर्स एक अपैल 2023 से लाभान्वित होंगे। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इस प्रस्ताव पर आज स्वीकृति प्रदान की गई। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन श्री नीरज मंडलोई, आयुक्त म.प्र. गृह निर्माण मंडल श्री चंद्रमौली शुक्ला, अपर आयुक्त सर्वश्री एस.के. मेहर, बी.एल. सोलंकी एवं श्री शैलेन्द्र वर्मा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स उपस्थित थे।

अटल आश्रय योजना में बनेंगे रीवा में घर

अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि अटल आश्रय योजना में ग्राम कराहल जिला रीवा में बायपास से कॉलोनी तक पहुँच मार्ग हेतु आपसी समझौते से निजी भूमि क्रय कर मंडल एलआईजी, सीनियर/जूनियर एलआईजी एवं पीडब्ल्यूएस सामान्य वर्ग हेतु आवासों की श्रंखला निर्मित करने जा रहा है। मंडल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में सस्ते, सहज और सुलभ भवनों का निर्माण करेगा।

श्री तिवारी ने बताया कि मंडल द्वारा मुरैना की मयूरवन कॉलोनी में विकास शुल्क जमा करा कर नामांतरण किये जाने का प्रस्ताव बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। वर्तमान स्थिति में शेष बचे हुए भूमि स्वामियों का विवरण विकास शुल्क राशि की गणना कर तैयार कराया गया है। इसमें वर्ष 2002 से माह मई 2022 तक की स्थिति में आकलित होती है।

इसी प्रकार भोपाल के निशातपुरा में देवकी नगर की 10.14 एकड़ भूमि का आधिपत्य मंडल को प्राप्त हुआ है। मंडल इस भूमि पर भू-खंड तैयार कर विक्रय करेगा। इसमें एलआईजी-एक 40, एलआईजी-दो 131, ईडब्ल्यूएस 17 तैयार किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सामान्य वर्ग के आवासों की बहुत माँग है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.