विश्वकप विजेता क्रांति गौड़ को MP सरकार देगी 1 करोड़:भोपाल में सीएम ने की घोषणा

Updated on 04-11-2025 12:46 PM

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य और मध्यप्रदेश के छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ को राज्य सरकार 1 करोड़ रुपए का इनाम देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

सीएम ने भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छतरपुर की बेटी ने प्रदेश का मान बढ़ाया है।उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी एमपी के युवा खिलाड़ी खेलों में ऐसी ही भूमिका निभाते रहेंगे।

इससे पहले सोमवार को क्रांति ने वीडियो कॉल पर परिजनों से बात की। क्रांति ने कहा कि हमने जो सपना देखा था वो जल्द पूरा हो गया। बता दें कि क्रांति के क्रिकेट के सपने को जिंदा रखने के लिए भाई और मां ने त्याग किए थे। मां ने अपने गहने तक बेच दिए थे।

आर्थिक तंगी से राष्ट्रीय गौरव तक का सफर

क्रांति गौड़ का सफर बेहद संघर्ष भरा रहा है। उनका परिवार घुवारा गांव की पुलिस चौकी के सामने स्थित दो कमरे के सरकारी पुलिस क्वार्टर में रहता है।

पारिवारिक स्थिति: क्रांति के पिता मुन्ना सिंह पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक थे, जो साल 2011 से सस्पेंड चल रहे हैं। परिवार के पास न तो अपनी कोई जमीन है और न ही खुद का मकान।

'भाई और मां का त्याग: क्रांति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि कई बार खाने की भी परेशानी हुई। बड़े भाई मयंक ने दिल्ली में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर घर की स्थिति को संभाला और क्रांति के क्रिकेट किट व अन्य खर्चों को पूरा किया। क्रिकेट के सपने को जिंदा रखने के लिए उनकी मां नीलम ने अपने गहने तक बेच दिए थे।

लड़कों के साथ खेलकर बनीं 'मैन ऑफ द मैच'

8 साल की उम्र में क्रांति ने अपने घर के सामने बने मैदान में गांव के लड़कों के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके पड़ोसी और दोस्तों ने बताया कि शुरुआती दिनों में एक बिजली के खंभे का टूटा हिस्सा ही उनका स्टम्प होता था।

  • पहला ब्रेक: साल 2017 में एक लोकल टूर्नामेंट में सागर जिले की टीम का एक खिलाड़ी बीमार पड़ा तो उन्हें क्रांति को अपनी टीम में खेलने का मौका दिया। यह पहला मौका था, जब क्रांति ने लड़कों के टूर्नामेंट में लेदर बॉल से खेला।
  • प्रदर्शन और कोचिंग: उस मैच में क्रांति ने 26 रन बनाए और 2 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह प्रदर्शन देखकर छतरपुर के एक क्रिकेट कोच प्रभावित हुए और क्रांति ने 2018 से उनकी अकादमी में ट्रेनिंग शुरू कर दी।
  • गांव में रात भर मना जश्न दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच को क्रांति के परिजनों और पड़ोसियों ने घर के सामने एक छोटी एलईडी टीवी पर देखा। जीत के हर चौके-छक्के और विकेट पर आतिशबाजी की गई। जीत की घोषणा से 10 ओवर पहले ही ग्रामीणों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। जीत के बाद पूरा गांव 'भारत माता की जय' और 'चक दे इंडिया' के नारों से गूंज उठा।

  • मुख्यमंत्री ने 'समाधान योजना 2025-26' की भी शुरुआत

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ही एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, अरेरा कॉलोनी से ऊर्जा विभाग की समाधान योजना 2025-26 की भी शुरुआत की।

    • योजना का लाभ: इस योजना के तहत घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि और औद्योगिक श्रेणी के उन बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जिनके बिल तीन माह या उससे अधिक समय से बकाया हैं।
    • छूट और भुगतान: उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर लगने वाले सरचार्ज (अधिभार) राशि में छूट दी जाएगी। अधिकतम छूट की सीमा 1 करोड़ रुपए रखी गई है। उपभोक्ता बकाया राशि को एकमुश्त या अधिकतम छह किस्तों में जमा करा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.