मप्र सरकार ने जारी की ड्रोन नीति:आइसर भोपाल में बनेगा ऐसा स्कूल, जहां ड्रोन बनाना और उड़ाना सिखाएंगे

Updated on 18-03-2025 03:02 PM

मप्र सरकार ने ड्रोन टेक्नोलॉजी का व्यापक उपयोग करने के लिए हाल ही में ड्रोन नीति जारी की है। ट्रेनिंग और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े तमाम क्षेत्रों में काम करने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भोपाल स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) में स्थापित होगा। आईआईटी मुंबई, हैदराबाद और इंदौर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों को इसमें शामिल करने की तैयारी है। साल 2025 में इस सेंटर को शुरू करने की योजना है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने ड्रोन नीति में मप्र को ड्रोन के उपयोग और टेक्नोलॉजी के बड़े हब के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। सरकार और निजी क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग को बढ़ाकर न केवल प्रशासन में टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाया जाएगा बल्कि रोजगार भी पैदा किए जाएंगे। रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए 2 करोड़ तक सहायता देकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का प्रावधान है। यहां ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग से लेकर ड्रोन इमेज प्रोसेसिंग, एआई और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकों पर भी काम होगा। ड्रोन उड़ाना सीखने वालों के लिए 40 घंटे की ट्रेनिंग अनिवार्य होगी।

क्या होगा इस स्कूल में?

पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ मिलकर ड्रोन कंपोनेंट निर्माण, डाटा एनालिटिक्स, एआई टूल जैसे क्षेत्रों के लिए पाठ्यक्रम बनेंगे। इंडस्ट्री के साथ मिलकर ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग, संचालन और रिपेयरिंग के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम बनेंगे। ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग के लिए फ्लाइट सिम्युलेटर, रिपेयर वर्कशॉप और फ्लाइंग जोन बनेंगे। कृषि, निगरानी और मैपिंग जैसे सेक्टर के लिए एप्लीकेशन विकसित किए जाएंगे। निजी क्षेत्र के साथ मिलकर आर एंड डी और टेस्टिंग पर भी काम होगा। सरकारी विभागों को बुलाकर ड्रोन नवाचार, नियम और नई तकनीकों पर कार्यक्रम होंगे।

बड़े तकनीकी संस्थानों से बात

समाज कल्याण में उपयोग आइसर भोपाल, ऊर्जा से लेकर टेक्नोलॉजी और मेडिसिन के क्षेत्र में देश का एक बड़ा इंस्टिट्यूट है। आईआईटी इंदौर, मुंबई और एम्स जैसे संस्थानों से मदद लेकर हमारी कोशिश होगी कि ड्रोन टेक्नोलॉजी का उपयोग समाज के कल्याण में हो सके। अन्य बड़े तकनीकी संस्थानों से भी मदद ली जाएगी। गोबर्धन दास, डायरेक्टर - आइसर, भोपाल

इसी साल शुरू करेंगे आइसर भोपाल में ड्रोन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। फ्लाइंग ट्रेनिंग, मोटर मैन्युफैक्चरिंग, नैविगेशन सहित कई क्षेत्रों में काम होगा। आईआईटी कानपुर, हैदराबाद, इंदौर जैसे संस्थानों से बात शुरू हो चुकी है। इसी साल यह सेंटर शुरू करने की योजना है। संजय दुबे, एसीएस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.