
वहीं मध्य प्रदेश में लोकसभा सीटों के बारे में पूछे जाने पर सीएम यादव ने कहा कि ‘अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो हम कुछ नहीं कर सकते। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों गठबंधन में आए। कांग्रेस ने 29 में से 28 सीटें ले लीं और 1 सीट समाजवादी पार्टी को दे दी, लेकिन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने इससे इनकार कर दिया। फिर वे दूसरों को लाए, वे भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को तय करना है कि उनका उम्मीदवार कौन होगा। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या कोई अन्य पार्टी राज्य में टिक नहीं पा रही है।'