MP सीएम मोहन यादव ने दशहरे के लिए खरीदा कुर्ता, यूपीआई से किया पेमेंट, कहा- बचत उत्सव है GST 2.0

Updated on 23-09-2025 12:07 PM

भोपाल। भारत में आज यानी 22 सितंबर से वस्तु एवं सेवा कर (GST-Goods and Service Tax) 2.0 की शुरुआत हो गई। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के चौक बाजार में खरीदारी की और यूपीआई से उसका पेमेंट भी किया। उन्होंने चौक बाजार में घूम-घूमकर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और जनता से मुलाकात की और संवाद किया। सीएम डॉ. यादव ने व्यापारियों को स्वदेशी मंत्र अपनाने को कहा और उन्हें जीएसटी 2.0 की बधाई दी। इस दौरान खरीदारी कर रही महिलाओं ने सीएम डॉ. यादव को बताया कि उन्हें जीएसटी 2.0 का बड़ा फायदा मिला है।

खरीदारी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जीएसटी 2.0 के मद्देनजर आज का दिन एक बचत उत्सव है। मैं खुद बाजार में संवाद करने आया हूं। मुझे यहां बहनों ने बताया कि उन्होंने नवरात्रि के साथ-साथ करवाचौथ-दशहरे-दीपावली की शॉपिंग की है। एक महिला ने बताया कि उसकी बहन का पहला करवाचौथ है, उसने उसके लिए एक साड़ी पसंद की है। उसे जीएसटी 2.0 का लाभ मिला है। मैंने खुद भी दशहरे के लिए कुर्ता खरीदा है। हम और हमारे मित्र बाजार में खरीदारी कर रहे हैं।

उद्योगों को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार

खरीदारी के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समृद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी छोटे उद्यमियों, व्यापारियों और जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने भी उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थाओं में लगातार बदलाव किया है। राज्य समृद्ध होगा तो यहां का रुपया यहीं रोटेट होगा। हम स्वदेशी के मंत्र के भरोसे दुनिया के सामने पूरी शक्ति के साथ खड़े हो सकते हैं। स्वदेशी के भरोसे ही हमारा देश आजाद हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लगाई भ्रष्टाचार पर लगाम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वदेशी के आधार पर हम विश्व में नंबर-1 बनेंगे। हम हर चीज मेक इन इंडिया खरीदें। हमारा भाव है कि यहीं बना हुआ उत्पाद यहीं बिके, यहां से बने उत्पाद दुनिया में निर्यात हों। प्रधानमंत्री मोदी ने व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किए हैं। उन्होंने इनकम टैक्स में भी बदलाव किया। इन सुधारों से देश में भ्रष्टाचार कम हुआ और ब्लैक मनी पर नियंत्रण किया जा सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर सेक्टर के लिए बजट बढ़ाया। इससे सरकार के पास गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मैं आप सभी को धनतेरस और दीपावली बधाई देता हूं। हम अपने घर में स्वदेशी अपनाएं और देश को आगे बढ़ाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.