एमपी बोर्ड के फर्जी पेपर बनाकर ठगी करने वाले ठग रीवा से गिरफ्तार

Updated on 06-02-2024 11:43 AM

भोपाल। एमपी बोर्ड के फर्जी पेपर बनाकर ठगी करने वाले ठगों को क्राइम ब्रांच की टीम ने रीवा से गिरफ्तार किया है।दोनों ही आरोपित नाबालिग हैं, जो कि टेलीग्राम पर बनाए ग्रुप में 10 वीं और 12 वीं के पेपर के बदले में क्यूआर कोड देकर रुपये लेते थे।

उन्होंने छात्रों को अपने झांसे में लेने के लिए ग्रुप में एमपी बोर्ड का लोगाे और नाम लगा रहा था।वह रुपये लेने के बाद छात्रों को फर्जी पेपर दे देते थे। पुलिस टीम ने इस मामले में पूर्व में भी ठगों को गिरफ्तार किया है। इस तरह अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पांच फरवरी से 10वीं की परीक्षा ली जा रही हैं। साथ ही 12वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू होने जा रही है। इससे पहले ही बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक होने की जानकारी सामने आने लगी थी। जिसकी सूचना पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा सभी जिलों में पड़ताल शुरू कर दी थी। इस दौरान पता चला कि कुछ शातिर जालसाजों द्वारा टेलीग्राम पर ऐसे ग्रुप बनाए गए हैं जिनमें एमपी बोर्ड के लोगो और नाम का उपयोग किया गया है।

जहां पर जालसाज छात्रों को 500 से 600 रुपये में 10वीं और 12वीं के पेपर उपलब्ध करवा रहे हैं।ऐसे में सायबर सेल की मदद से क्राइम ब्रांच ने पूर्व में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 10वीं की परीक्षा के पहले ही दिन पुलिस टीम ने रीवा मऊगंज के हनुमान से भी दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

दोनों ही आरोपित नाबालिग हैं, जिनसे पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपितों में एक 11वीं और दूसरा 10वीं कक्षा का छात्र है। दोनों ही आरोपित टेलीग्राम ग्रुप बनाकर छात्रों को पेपर देने का झांसा देकर पैसे अपने फोन पे वालेट में डलवा लेते थे।

पुलिस कर रही टेलीग्राम ग्रुप की निगरानी

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रीवा में 11वीं के दो नाबालिग छात्रों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इनके द्वारा टेलीग्राम पर ग्रुप बनाए गए हैं। एक दर्जन से अधिक बने इन सभी ग्रुपों की पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति इन ग्रुप में बोर्ड परीक्षा के पेपर दने या लेने का दावा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.