मप्र बोर्ड 10 वीं की परीक्षा शुरू, परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचे विद्यार्थी

Updated on 05-02-2024 12:01 PM

भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10 वीं की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। पहला पेपर हिंदी का है। परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक है। इस बार प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड मुद्रित किया गया है। परीक्षा से पहले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश दिया।

विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र पहुंचने पर प्रवेश पत्र पर मुद्रित क्यूआर कोड को स्कैन किया जाएगा। वहीं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ अपने साथ प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल आदि जरूरी चीजें साथ ले जाने को कहा था। वर्जित चीजों को परीक्षा केंद्र के बाहर लोहे की पेटी में जमा कर देने को कहा था । बता दें, कि प्रदेश भर से 10वीं की परीक्षा में कुल 9.93 लाख विद्यार्थी शामिल हुए।

सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि मेरे प्यारे बेटे - बेटियों, आज से माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी तनाव रहित होकर एकाग्रता एवं आनंद के साथ परीक्षा में भाग लीजिए।

उन्‍होंने कहा कि आप परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें, निश्चय ही आपके परिश्रम का सुखद फल मिलेगा। मेरी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद आप सभी के साथ हैं।

मेरे प्यारे बेटे - बेटियों,

आज से माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी तनाव रहित होकर एकाग्रता एवं आनंद के साथ परीक्षा में भाग लीजिए।

आप परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें, निश्चय ही आपके परिश्रम का सुखद फल मिलेगा। मेरी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद आप…



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.