MP-बिजली के खंभे गिरने और करंट से 230 मौतें

Updated on 29-07-2026 12:45 PM
दिल्ली/भोपाल, मध्य प्रदेश में बिजली विभाग की लापरवाही और जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बिजली के खंभे गिरने, जर्जर तारों के टूटने और करंट लगने की घटनाओं में अब तक 230 लोगों की अकाल मौत हो चुकी है। चिंताजनक पहलू यह है कि बीते दो वर्षों के भीतर इंसानी मौतें 24.3% बढ़ गईं हैं।

आंधी-तूफान के दौरान पुराने खंभों के टूटने और मानसून के समय निचले इलाकों में फैले करंट के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। मेंटेनेंस के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद हादसों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।

एमपी में बिजली के खंभे गिरने और तार टूटने के कारण इंसानों और जानवरों की मौतों के मामलों को देखें तो बीते दो सालों में 83 लोगों की मौतें हुई हैं। जबकि इस प्रकार के हादसों में दो सालों में 147 पशुओं की जानें गईं हैं।

देश भर में करीब 5 हजार मौतें हुईं

देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में सिर के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइनें और बिजली के खंभे अब सीधे मौत का पर्याय बन चुके हैं। केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा में पेश किए गए आधिकारिक और चौकाने वाले आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि बीते दो वर्षों (2024-2026) के दौरान बिजली के तारों के टूटने और खंभों के गिरने से कुल 4,930 जान-माल का नुकसान हुआ है, जिनमें 1,249 निर्दोष इंसान और 3,681 बेजुबान पशु जिंदा भस्म हो गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.