मूविंग विद मलाइका का नया प्रोमो हुआ रिलीज ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated on 18-11-2022 06:37 PM

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्हें अक्सर किसी न किसी कारण ट्रोल किया जाता है। उनकी वॉकिंग स्टाइल से लेकर रिलेशनशिप तक, कई चीजों के लिए मलाइका का बुरी तरह से मजाक बना है। हाल ही में मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने अपकमिंग शो का प्रोमो शेयर किया है। यह वीडियो खास उनके हेटर्स और ट्रोलर्स के लिए है, जिसमें वो उन्हें ट्रोल करती दिख रही हैं। इतना ही नहीं मलाइका अपने ट्रोलर्स से रिक्वेस्ट कर रही हैं कि अब वो किसी नई बात पर उनका मजाक उड़ाएं।

मलाइका ने ट्रोलर्स पर साधा निशाना

वीडियो में मलाइका ट्रोलर्स से कहती हैं- एक ऐसी महिला जिसके बारे में बात सभी करना चाहते हैं। कुछ भी करो, लोग बात करते हैं। मैं ब्रेकअप करती हूं, तो ब्रेकिंग न्यूज बन जाती है। मैं आगे बढ़ती हूं, अपने पार्टनर के साथ हूं, मुझे ट्रोल किया जाता है। मैं फिर बिकिनी पहनूं या गाउन। लोग कहते हैं कि मैं घर पर रहूं, इन सभी चीजों की उम्र नहीं है। जी हां, मैं यंग नहीं रही, क्या आप जानते हैं कि क्या पुराना हो रहा है, ये सभी पुराने कमेंट्स। अब मैं आपको मलाइका की रियल लाइफ को और भी करीब से दिखाउंगी।

5 दिसंबर को आ रहा है मलाइका का नया शो
मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- अगर आपको लगता है कि मैंने खबरों में रहना छोड़ दिया है, तो ये रहा। मेरी उम्र, आउटफिट्स, लव लाइफ और सभी खबरें। मैं आप सभी के लिए 5 दिसंबर को अपना नया शो मूविंग विद मलाइका लेकर आ रही हूं।’ बता दें कि यह एक चैट शो होगा, जिसमें मलाइका के साथ उनकी दोस्त फराह खान भी नजर आएंगी। यह शो डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगा।

साल 2019 में ऑफिशियल किया था रिलेशन
अर्जुन और मलाइका कई सालों से रिलेशनशिप हैं। साल 2019 में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मलाइका ने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। जब कपल ने इस बात की घोषणा की थी तब उन्हें एज गैप के चलते सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, मीडिया और फैंस से कपल को काफी प्यार मिला।

2017 में अलग हुए अरबाज और मलाइका
अरबाज और मलाइका का 2017 में तलाक हो गया था। इनके तलाक की वजह मलाइका और अर्जुन के बीच बढ़ रही नजदीकियां थीं। मलाइका ने तलाक के बदले अरबाज से एलिमनी अमाउंट के तौर पर 10 करोड़ रुपए मांगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका 10 करोड़ रुपए से कम पर समझौता करने को तैयार नहीं थीं। वहीं, अरबाज ने मलाइका को एलिमनी अमाउंट के तौर 15 करोड़ रुपए दिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.