कलियासोत क्षेत्र में 7 बाघों का मूवमेंट:भारी वाहनों पर रोक, तीन जगह लगाए बैरियर, तीन पेट्रोलिंग टीमें निगरानी रखेंगी

Updated on 12-01-2025 01:51 PM

कलियासोत और मिडोरा सहित आसपास बाघिन और उसके शावक की गतिविधियों को देखते हुए भोपाल वन मंडल ने मदरबुल फार्म, कलियासोत और तेरह शटर के आसपास भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग केवल रहवासियों को समझाइश देकर आवाजाही की अनुमति दे रहा है। मंडल ने तीन पेट्रोलिंग टीमों को निगरानी के निर्देश दिए हैं। विभिन्न जगहों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।

भोपाल वन मंडल के डीएफओ लोकप्रिय भारती का कहना है कि बाघ की गतिविधियों को देखते हुए तीनों बैरियर चालू कर दिए गए हैं। भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है ताकि बाघिन और शावकों को अनहोनी से बचाया जा सके। इलाके में सात से अधिक बाघों की गतिविधि है। बाघिन ने पांचवीं बार शावकों को जन्म दिया है और पूर्व में जन्मे वयस्क बाघों की गतिविधि भी बनी हुई है।

अरेरा अह के कुछ क्षेत्री कोलार डेम से पानी सप्लाई की फीडर मेन पाइप लाइन में दो स्थानों पर हुए लीकेज के सुधार का काम शनिवार को पूरा कर लिया गया है। इसके लिए शनिवार को सप्लाई बंद थी। ऐसे में अरेरा कॉलोनी और काजी कैंप के आसपास की 40 कॉलोनियों में शनिवार शाम पानी सप्लाई नहीं हो सकी।

इसका असर रविवार सुबह भी पड़ेगा। अरेरा कॉलोनी में फ्रेक्चर हॉस्पिटल के पास 900 एमएम व्यास की एमएस पाइप के ज्वाइंट पर लीकेज हुआ था। यहां सुबह 10 बजे रिपेयरिंग शुरू की गई जो दोपहर 4:30 तक चली। काजी कैंप में 700 एमएम व्यास के डीआई पाइप की रबर रिंग बदली गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.