साइड हटे, चौका लगाया और सीना ठोककर दहाड़े... तेवतिया के तेवर तो देखिए

Updated on 14-04-2023 09:04 PM
मोहाली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) को आइसमैन नाम दिया था। गावस्कर ने बताया था कि तेवतिया मुश्किल परिस्थिति में नहीं घबराते हैं। वह गेंद का इंतजार करते हैं और पता होता है कि कौन से शॉर्ट खेलना है। पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई आईपीएल के मुकाबले में एक बार फिर ऐसा देखने को मिला। आखिरी ओवर में आइसमैन तेवतिया ने अपनी टीम को जीत दिला दी।

2 गेंद पर चाहिए थे 4 रन

गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे। क्रीज पर थे शुभमन गिल और डेविड मिलर। गेंद थी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करेन के हाथों में। पहली गेंद पर एक रन देने के बाद करेन ने फिफ्टी बनाकर खेल रहे शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया। फिर क्रीज आए राहुल तेवतिया। तीसरे गेंद पर वह एक रन ही ले पाए। चौथी गेंद करेन ने सटीक यॉर्कर मारी। इसपर मिलर को एक रन मिला। अब गुजरात को जीत के लिए 2 गेंदों पर चार रनों की जरूरत थी।


अगर इस गेंद पर एक रन बनता तो आखिरी पर जीत के लिए बाउंड्री चाहिए होती। लेकिन आइसमैन तेवतिया के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने दबाव की परिस्थिति में वह साइड हटे, अपना घुटना जमीन पर टिकाया और गेंद को स्कूप कर दिया। यह फाइन लेग के ऊपर से चौके के लिए चली गई। इसके साथ ही गुजरात ने मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

आखिरी ओवर में दमदार रिकॉर्ड

राहुल तेवतिया का सफर रनचेज के आखिरी ओवर में दमदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 20वें ओवर में सफल रनचेज में अपनी टीम के लिए 13 गेंदों पर 46 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक बार भी आउट नहीं हुए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले हैं। गुजरात ने अभी तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 मैचों में 11 जीत दर्ज की है। इसमें राहुल तेवतिया ने 5 मौकों पर विनिंग शॉट खेले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.