नाबालिग का रेप कर मौसा ने दी मौत, कोर्ट ने सुनाई तिहरी उम्रकैद, कहा- महिलाएं बाहर ही नहीं घर में भी असुरक्षित

Updated on 29-11-2025 12:36 PM
इंदौरः नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या जैसे दिल दहला देने वाले अपराध में आरोपी मौसा को जिला अदालत ने कड़ी सजा सुनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे मामलों में नरमी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जा सकती। अदालत ने आरोपी को तीन अलग-अलग धाराओं में दोषी ठहराते हुए हर धारा में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने पीड़िता के माता-पिता को तीन लाख रुपये प्रतिकर दिए जाने की अनुशंसा भी की है।अदालत ने फैसले में टिप्पणी की कि आरोपी रिश्ते में मौसा था और उसने भरोसे तथा रिश्ते दोनों को कलंकित करते हुए 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना दिखाती है कि आज के समय में महिलाएं और बेटियां केवल बाहर ही नहीं, बल्कि घर के अंदर रिश्तेदारों के बीच भी सुरक्षित नहीं हैं। अदालत ने कहा कि जिस मानसिक विकृति और क्रूरता के साथ अपराध को अंजाम दिया गया, वह दर्शाता है कि आरोपी के प्रति किसी भी तरह की नरमी न्यायसंगत नहीं होगी।

कैसे सामने आया खौफनाक सच

यह वारदात 21 जून 2022 की है। किशोरी के पिता ड्राइवर थे और उस दिन काम से बाहर गए थे। मां अपनी दोनों बेटियों के साथ मजदूरी पर गई हुई थी, जबकि बेटा खेलने निकल गया था। शाम को जब मां घर लौटी तो बेटी घर से गायब थी। इसी बीच पास के कमरे में रहने वाले मौसा के कमरे का दरवाजा बंद मिला। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

कमरे का नजारा दहलाने वाला

अंदर का दृश्य किसी भी इंसान को झकझोर देने वाला था। लड़की का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और उसी के पास मौसा भी घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे और कमरे में हर तरफ खून फैला हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पीएम रिपोर्ट में सामने आई दरिंदगी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि किशोरी के गले, चेहरे और पेट पर चोटों के गहरे निशान थे। उसके प्राइवेट पार्ट से भी खून निकलने की पुष्टि हुई, जिससे दुष्कर्म की बात साफ हो गई।


फोरेंसिक जांच ने खोले राज

कमरे से खून के सैंपल, सब्जी काटने वाला चाकू, ब्लेड और साड़ी का टुकड़ा जब्त किया गया। घर के दोनों दरवाजे अंदर से बंद मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वारदात कमरे के भीतर ही हुई। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान लेने के बाद परिस्थितिजन्य साक्ष्य जोड़े। जांच में पता चला कि आरोपी ने सबूत छिपाने और गुमराह करने के लिए खुद को भी चोट पहुंचाई।


कमजोर गवाहों के बावजूद साबित हुआ अपराध

सुनवाई तीन साल तक चली। खास बात यह रही कि माता-पिता कोर्ट में पूरी तरह अभियोजन का समर्थन नहीं कर पाए और उनके बयान कमजोर रहे। बावजूद इसके, फोरेंसिक रिपोर्ट, पीएम रिपोर्ट और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने आरोपी की भूमिका को पुख्ता साबित कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.