एनआईटीटीटीआर, भोपाल और केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी(सीआईएई) संस्थान के मध्य एमओयू संपन्न

Updated on 06-07-2023 05:36 PM
एनआईटीटीटीआर भोपाल  और केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल के बीच  एक कार्यक्रम में एमओयू संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में निटर निदेशक प्रो. सी.सी. त्रिपाठी एवं सीआईएई के निदेशक डॉ. सी.आर. मेहता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।

 दोनों ही संस्थानों ने आपस में संसाधन साझाकरण, और सामान्य हित के क्षेत्रों में संयुक्त पहल करते हुए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। निदेशक प्रो. सी.सी. त्रिपाठी ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य  इंजीनियरिंग और संबंधित विषयों के क्षेत्र में अनुसंधान, विकास, प्रशिक्षण और नवाचार को बढ़ावा  देना हे। उन्होंने कहा की आम आदमी को दोनों ही संस्थानों से बहुत अपेक्षाएं हैं। सीआईएई के निदेशक डॉ. सी.आर. मेहता ने कहा कि ज्ञान के प्रसार और कौशल को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त कार्यशालाएं, और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से संसाधनों का कुशलतापूर्वक लाभ उठाने के लिए प्रयोगशालाओं, अनुसंधान सुविधाओं और उपकरणों को साझा करने की संभावनाएं भी बनाई जायेंगी। दोनों ही संस्थान पेडगोजी  एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। सीआईएई के निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने निटर की सेंटर ऑफ़ एक्सेलेंस की  भी विजिट की एवं संयुक्त कार्य करने पर प्रतिबद्धता दर्शाई । इस अवसर पर सीआईएई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ उदय बडग़ाओंकर ,डॉ व्ही भुसन बाबू ,डॉ एस के गिरी सहित निटर भोपाल के डीन डॉ पी के पुरोहित ,डॉ आर के दीक्षित ,डॉ सुब्रत रॉय,डॉ के के जैन ,डॉ एस एस केदार , डॉ दीपक सिंह एवं अन्य संकाय उपस्थित थे
      पेडगोजी  एवं एडवांस टेक्नोलॉजी  के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.