स्व-सहायता समूह की माताएँ-बहनें बन रही हैं आत्म-निर्भर : मंत्री श्री राजपूत

Updated on 23-02-2023 05:23 PM

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत आज सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मीरखेड़ी, किशनपुर, रूसल्ला और कठोंदा में विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शिवराज सरकार ने माताओं बहनों का दर्द समझा एवं कई फैसले लेते हुये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये योजनाएँ संचालित है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि एक समय था जब परिवार में बेटी का जन्म होते ही परिजन चिंतित हो जाते थे। राज्य सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना चला कर बेटियों का सम्मान बढ़ाया है। अब बेटियों के प्रति सकारात्मक वातावरण बना है। श्री राजपूत ने कहा कि हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिये जमीनी स्तर से योजनाएँ बनाई गई है। छोटे-छोटे स्व-सहायता समूह बना कर महिलाओं को रोजगार दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से अब ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान कम ही देखने को मिलते है। पक्की सड़क से हर गाँव का विकास हुआ है।

आयुष्मान कार्ड बना संजीवनी

परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से मरीज के लिये 5 लाख तक का ईलाज मुफ्त होता है। जन सेवा अभियान शिविर में सैकड़ों लोगों के गाँव-गाँव जाकर आयुष्मान कार्ड बनाये गये। श्री राजपूत ने विकास यात्रा में आहवान किया कि हर व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड बनवाये, जिससे बीमारी के समय आयुष्मान कार्ड काम आ सके। विकास यात्रा के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को आयुष्मान कार्ड वितरित भी किये।

प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि

विकास यात्रा के दौरान राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के उन विद्यार्थियों को 1 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की जिनके अंक 75 प्रतिशत से अधिक आये है। उन्होंने नये मतदाताओं का स्वागत किया और लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र, जमीन के पट्टे और संबंल कार्ड भी वितरित किये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.