MP के टाइगर रिजर्व में ज्यादातर सीटें बुक:क्रिसमस-न्यू ईयर वैकेशन में रहेगी पर्यटकों की भीड़

Updated on 21-12-2022 05:08 PM

क्रिसमस और न्यू ईयर वैकेशन पर यदि आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मध्यप्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क तैयार हैं। पार्क के कोर जोन की ज्यादातर सीटें बुक हो चुकी हैं। STR (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व), पेंच, पन्ना, कान्हा और बांधवगढ़ के कोर एरिया में नहीं घूम सकेंगे। हालांकि, बफर जोन की बात करें तो यहां घूमने का मौका मिल सकता है, क्योंकि 21 से 31 दिसंबर के बीच अभी भी कई सीटें खाली हैं।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

पिपरिया, जामनी, मल्लूपुरा, पारसपानी, चूरना, मढ़ई और पानापानी गेट से एंट्री ले सकते हैं। इनमें कोर एरिया के चूरना, मढ़ई और पचमढ़ी गेट से एंट्री कर सकते हैं। 22, 23 और 24 दिसंबर में बफर जोन के कई स्लॉट खाली हैं। यहां आसानी से घूमा जा सकता है, लेकिन कोर एरिया में कम सीटें खाली हैं। फुल व्हीकल सफारी के लिए मड़ई गेट से एंट्री की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं, सिंगल सीट के तौर पर कुछ स्लॉट जरूर खाली हैं। अब बात करते हैं 27, 28, 29, 30 और 31 दिसंबर की। कोर जोन के मड़ई गेट को छोड़कर बाकी गेट पर एंट्री के स्लॉट खाली हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 50 टाइगर हैं।

पेंच नेशनल पार्क

यहां 8 गेट के जरिए पार्क में एंट्री की जा सकती है। अब बात करते हैं बफर और कोर जोन की। 21 से 24 दिसंबर तक बफर जोन में तो कुछ सीटें खाली हैं, लेकिन कोर जोन में सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। ऐसे में पार्क में घूमने के कोई चांस नहीं हैं।

यदि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करके न्यू ईयर सेलिब्रेशन करना चाहते हैं, तो पेंच में यह मुमकिन नहीं हो सकेगा, क्योंकि 27 से 31 दिसंबर के बीच बफर जोन में तो कुछ सीटें खाली मिल जाएंगी, लेकिन कोर जोन में सब सीटें बुक हो गई हैं।

कान्हा टाइगर रिजर्व

यहां कापा, खातिया, पेन, सीरोजा, कान्हा, किसली, मुक्की और सरही गेट से एंट्री पा सकते हैं। कोर जोन के कान्हा, किसली, मुक्की और सरही गेट से एंट्री नहीं मिल सकेगी, क्योंकि फुल व्हीकल और सिंगल सीट की बुकिंग हो चुकी है। कान्हा में 118 टाइगर हैं। 21 से 31 दिसंबर के बीच यही स्थिति है। यानी यहां पर आप बफर जोन में तो घूम सकते हैं, लेकिन कोर जोन में कोई चांस नहीं है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

बांधवगढ़ के कोर एरिया खिटाऊली, मागाधी और ताला गेट से एंट्री नहीं मिल सकेगी, क्योंकि 21 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच के सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं। बफर जोन में घूमने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि अभी भी ज्यादातर सीटें खाली हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 115 टाइगर हैं। फुल और सिंगल व्हीकल दोनों की यही स्थिति है।

संजय डुबरी टाइगर रिजर्व

इस नेशनल पार्क में आपको कोर और बफर दोनों ही जोन में घूमने का मौका मिल सकता है, क्योंकि यहां कई सीटें खाली हैं। कोर एरिया के डुबरी गेट से 22 से 24 दिसंबर के बीच 4 से 16 सीटें खाली हैं। 27 से 31 दिसंबर के बीच भी सीटें खाली हैं। ऐसे में लोग यहां पर घूमने जा सकते हैं। संजय डुबरी में 25 से अधिक बाघ हैं।

पन्ना टाइगर रिजर्व

यहां हिनोता और मंडला गेट कोर एरिया में आते हैं। क्रिसमस की छुट्‌टी मनाने का सोच रहे हैं, तो ज्यादा चांस नहीं है, क्योंकि 24 दिसंबर को सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। 22 और 23 दिसंबर को हिनोता गेट से एंट्री के लिए कुछ सीटें खाली हैं। न्यू ईयर के चलते 28 से 31 दिसंबर के बीच कोर एरिया की सभी सीटें भर चुकी हैं। हालांकि, बफर जोन के अकोला और जिन्ना गेट से एंट्री पा सकते हैं। यहां पर अधिकांश सीटें खाली हैं। इसलिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। पन्ना में 70 बाघ हैं।

बुकिंग से जुड़ी हर बात
सुबह 11 बजे से बुकिंग कराई जा सकती है। www.mponline.gov.in पोर्टल सर्च करने पर 'राष्ट्रीय उद्यान' सिंबल पर क्लिक करेंगे तो ऑनलाइन बुकिंग की साइट खुल जाएगी। इसमें दिन के हिसाब से बुकिंग कराई जा सकती है।

बुकिंग में इतना खर्च

टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में 6 व्यक्तियों के लिए परमिट 2400 रुपए है। यानी 400 रुपए प्रति व्यक्ति।बफर क्षेत्र के लिए व्हीकल सफारी चार्ज 1200 रुपए ही है। यानी 200 रुपए प्रति व्यक्ति।प्रीमियम डेट पर दोनों के चार्जेस 600 रुपए से अधिक हो जाते हैं। कुछ नेशनल पार्कों में राशि में थोड़ा बहुत अंतर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.