ज्यादातर युवा अटैचमेंट के साथ Email नहीं भेज सकते, AI के दौर की कड़वी सच्चाई

Updated on 24-03-2023 06:25 PM
नई दिल्ली: एक दौर वो था जब देश में कंप्यूटर के इस्तेमाल को लेकर लोग डरते थे। लोगों के मन में ऐसी दहशत थी कि मानो अगर कंप्यूटर के कीबोर्ड का एक बटन भी गलती से दब गया तो तबाही मच जाएगी। हालांकि वक्त के साथ-साथ लोग कंप्यूटर के साथ फ्रेंडली हुए। आज कंप्यूटर के बिना कोई काम संभव नहीं है। मगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में लोगों को बहुत हाई टेक होने की जरूरत है, तभी दुनिया की नई-नई टेक्नोलॉजी को समझना आसान होगा। लेकिन आपको जानकर शायद ताज्जुब होगा कि आज भी देश में ज्यादातर युवा डॉक्यूमेंट अटैचमेंट के साथ ईमेल नहीं भेज पाते हैं। एक्सपर्ट अतुल ठाकुर के विश्लेषण से पता चलता है कि भारत के युवा पूरी तरह से डिजिटल दुनिया के लिए तैयार नहीं हैं। एनएसओ की ओर से जारी एक मल्टीपल इंडिकेटर सर्वे में कुछ चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

अटैचमेंट के साथ ईमेल भेजना मुश्किल

सर्वे के मुताबिक, भारत में 15 से 29 आयु वर्ग में केवल 31.1% पुरुष और 22.1% महिलाएं अटैचमेंट के साथ ईमेल भेज सकते हैं। मोटे तौर पर देखा जाए तो पुरुषों की आधी आबादी और एक तिहाई महिला आबादी किसी फाइल या फोल्डर को कॉपी या मूव कर सकती हैं। ऐसा ही मिलता जुलता अनुपात कॉपी-पेस्ट टूल के इस्तेमाल को लेकर है। भारत मेंं 24.7% पुरुष और 16.8% महिलाएं ही सॉफ्टवेयर को डाउनलोड और इंस्टॉल करने में सक्षम हैं। स्प्रेडशीट का उपयोग करने वाले या कोड लिखने वालों का प्रतिशत और भी छोटा है।

40% से कम महिलाओं के पास अपना मोबाइल फोन

आज पूरी दुनिया में डिजिटल पेमेंट और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए मोबाइल फोन बेहत जरूरी होता है। लेकिन सर्वे के मुताबिक भारत में 15 से 29 आयु वर्ग में केवल 50% पुरुषों और 40% से कम महिलाओं के पास अपना मोबाइल फोन है। पंजाब, झारखंड और गुजरात में लैंगिक अंतर सबसे अधिक है, जहां महिलाएं लगभग 18 प्रतिशत अंकों से पीछे हैं। फोन का स्वामित्व भी राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है। सर्वे के अनुसार, केरल में फोन वाले रखने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।

केरल के युवा ईमेल के सबसे ज्यादा जानकार

ईमेल भेजने की कला भी राज्य और लिंग के अनुसार अलग-अलग होते हैं। केरल में 15-29 आयु वर्ग के 73% से अधिक पुरुष और महिलाएं अटैचमेंट के साथ ईमेल भेज सकते हैं। असम में इस आयु वर्ग में केवल 17% पुरुष और 10.3% महिलाएं ऐसा कर सकती हैं।

इन राज्यों के युवा कॉपी और पेस्ट में पीछे

15-29 आयु वर्ग में प्रत्येक 10 पुरुषों और महिलाओं में से करीब 9 को कॉपी-पेस्ट टूल का सटीक इस्तेमाल करना आता है। मगर भारत के बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम में केवल 30% युवा ही कॉपी-पेस्ट टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐप्स इंस्टॉल करना भी बड़ी चुनौती

डिजिटल वर्ल्ड में सॉफ्टवेयर या ऐप्स इंस्टॉल करना एक अन्य महत्वपूर्ण कौशल है। भारत में केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के युवाओं की अच्छी खासी संख्या इसे करने में सक्षम हैं। जबकि राजस्थान, यूपी, असम, बिहार और एमपी जैसे राज्यों में 20% से कम पुरुषों और 10% महिलाओं को इसकी जानकारी है।

प्रेजेंटेशन बनाना सबसे मुश्किल

आज कल हर ऑफिस में प्रेजेंटेशन बनाना एक महत्वपूर्ण कार्य होता है। भारत में प्रत्येक 10 युवा भारतीयों में से केवल एक के पास यह हुनर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.