ग्वालियर-चंबल में सबसे महंगा; कांग्रेस बोली- हमारी सरकार बनी तो 500 रुपए में देंगे

Updated on 03-03-2023 05:59 PM

गैस वितरण कंपिनयों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सिलेंडर की कीमत 1100 रुपए के पार हो गई है। भोपाल में अब 1108 रुपए 50 पैसे में एक सिलेंडर मिलेगा। इंदौर में रेट 1131 रुपए हो गए हैं।

प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर मुरैना, भिंड और ग्वालियर में मिलेगा। कई शहरों में वृद्धि ज्यादा हुई है। डिपो से ज्यादा दूरी और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है। रेट बढ़ने के बाद सिलेंडर पर सियासत भी शुरू हो गई है। इसे लेकर विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा भी हो चुका है। कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बना लिया। कांग्रेस ने अपनी सरकार बनने पर सिलेंडर 500 रुपए में देने का वादा किया है।

रसोई गैस के रेट 10 महीने में तीसरी बार बढ़े हैं। इस दौरान करीब डेढ़ सौ रुपए महंगा हुआ है। भोपाल की बात करें तो पिछले साल मई और जून में 53-53 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद जुलाई में सिलेंडर के रेट 1058 रुपए 50 पैसे हो गए थे। हालांकि, एक बार साढ़े 3 रुपए की गिरावट भी हुई थी। 1 मार्च को तीसरी बार बढ़ोतरी हुई।इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में ये रेट

इंदौर में मई 2022 को 53 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद जून में 31.50 रुपए और जुलाई में 19 रुपए बढ़े थे। इससे लोगों को 1081 रुपए में सिलेंडर मिल रहा था। अब 50 रुपए बढ़ने से रेट 1131 रुपए हो गए हैं। जबलपुर में 10 महीने के भीतर 103 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। यहां सिलेंडर 1131 रुपए में मिलेगा। ग्वालियर में अब सिलेंडर के रेट 1186 रुपए 50 पैसे हो गए हैं। जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा 74 रुपए 50 पैसे बढ़े थे। इससे पहले मई में 53 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। जून में जरूर 24.50 रुपए रेट घटे थे।

कांग्रेस ने चुनावी मुद्दा बनाया

सिलेंडर के रेट बढ़ने के बाद कांग्रेस इसे चुनावी मुद्दा बना रही है। कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को सिलेंडर को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा भी किया था। चुनाव जीतने पर 500 रुपए में सिलेंडर देने की बात भी कही है। 1 मार्च को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का आखिरी बजट विधानसभा के पटल पर रखा गया। कांग्रेस के कई विधायक सिलेंडर के पोस्टर लेकर विधानसभा में पहुंचे थे।

इन शहरों में 1200 के करीब रेट

भिंड, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, झाबुआ, मंदसौर, निवाड़ी, राजगढ़, श्योपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़ में सिलेंडर के रेट 1175 से 1187 रुपए तक हो गए हैं। बाकी जिलों में भी रेट 11 सौ रुपए से ज्यादा ही हैं।

दोनों सरकारें लेती हैं टैक्स

भोपाल गैस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके गुप्ता ने बताया कि घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग तरीके से तय होती हैं। जैसे कुछ गैस इम्पोर्ट की जाती है, तो कुछ भारत में ही निकलती है। जिनकी कीमतें अलग-अलग हो जाती हैं। इसके बाद ट्रांसपोर्ट खर्च और डीलर का कमीशन तय होता है। वर्तमान में भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर पर 124 और घरेलू पर 63 रु. कमीशन फिक्स है। केंद्र और राज्य सरकारें भी टैक्स लेती हैं। वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर पर 5% और कमर्शियल पर 18% GST लग रहा है। यह दोनों सरकारें आधा-आधा लेती हैं। इसके बाद ही उपभोक्ता तक सिलेंडर पहुंचता है।

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर भोपाल में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने जिला महिला कांग्रेस ने विरोध जताया। जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा रही है। इससे आम लोगों की कमर टूट गई है। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल भी शामिल थीं।

कमलनाथ बोले- कहते हैं 1000 रुपए देंगे, महंगाई मिली

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, वे कहते हैं कि महिलाओं को 1000 रुपए देंगे, लेकिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। 50 रुपए सिलेंडर के दाम बढ़ाने की महंगाई मिली है।

गृहमंत्री ने कहा- दिल्ली में बोल नहीं पाते क्या?

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- राज्य सरकार ने सिलेंडर पर दाम नहीं बढ़ाए। आपके नेता दिल्ली में बोल नहीं पाते क्या?

भनोट बोले- बजट में महंगाई का तोहफा दिया

पूर्व वित्त मंत्री और जबलपुर पश्चिम से विधायक तरुण भनोट ने कहा बजट में जनता को सिलेंडर महंगाई का तोहफा दिया गया। हमारी सरकार आएगी तो हम 500 रुपए में सिलेंडर देंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता बोले, आगे-आगे देखिए...

कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने कहा, कथित 1000 रुपए का महिलाओं को लाभ। केंद्र सरकार ने 50 रुपए सिलेंडर पर बढ़ा दिए हैं। आगे-आगे देखिए होता है क्या।

कुणाल बोले, इन्हें 400 रुपए का सिलेंडर डायन दिखता था...

कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा, 400 रुपए की गैस की टंकी इन्हें (BJP) डायन दिखा करती थी। आज 1100-1200 रुपए की गैस टंकी इन्हें विकास दिख रही है।

जयवर्धन बोले- राजस्थान सरकार की तरह सब्सिडी दे शिवराज सरकार

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा, राजस्थान में अशोक गहलोत ने रसोई गैस में सब्सिडी दी है। शिवराज सरकार भी सब्सिडी देने की घोषणा करे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.