दुनिया के इन 10 देशों में पी जाती है सबसे ज्यादा शराब, जानिए भारत किस नंबर पर है

Updated on 25-07-2023 05:22 PM

नई दिल्ली: दुनिया में शराब (Alcohol) के शौकीनों की कमी नहीं है। पूरी दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां पर लोग बड़ी संख्या में शराब पीते हैं। दुनिया में शराब (Alcohol) के ऐसे-ऐसे शौकीन हैं जो शाम होते ही मयखानों को गुलजार करने पहुंच जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा कौन सा देश है जो पूरी दुनिया में शराब (Alcohol) पीने में सबसे आगे है। आज हम आपको ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां शराब पीने वालों की संख्या काफी ज्यादा है।

 

इस देश के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब

दुनिया में सबसे ज्यादा शराब (Alcohol) पीने वाले लोग लातविया देश के हैं। यहां पर हर साल औसतन 13.19 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से शराब की खपत होती है। इसके बाद मोल्दोवा देश का नंबर है। यहां हर साल करीब 12.85 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से शराब की खपत हो रही है। जर्मनी में 12.79 लीटर/वर्ष, लिथुआनिया में 12.78 लीटर/वर्ष, आयरलैंड में 12.75 लीटर/वर्ष,
स्पेन में 12.67 लीटर/वर्ष, युगांडा में 12.48 लीटर/वर्ष, बुल्गारिया में 12.46 लीटर/वर्ष, लक्ज़मबर्ग में 12.45 लीटर/वर्ष और रोमानिया में 12.34 लीटर/वर्ष प्रति व्यक्ति के हिसाब से शराब की खपत हो रही है।


भारत कौन से स्थान पर

भारत में भी शराब पीने वाले शौकीनों की कमी नहीं है। भारत की बात करें तो यहां पर हर साल औसतन 5.61 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से शराब की खपत होती है। वहीं अगर पाकिस्तान की बात करें तो यहां पर हर साल करीब 0.31 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से शराब की खपत होती है। बता दें कि यह आंकड़े साल 2019 के हैं। इसमें 15 साल से ज्यादा उम्र के व्यस्क लोग शामिल हैं।


बढ़ रही संख्या

दुनिया में शराब पीने वालों की संख्या बीते वर्षों में बढ़ी है। पूरी दुनिया में जिस तरह से जनसंख्या में इजाफा हो रहा है। उसी हिसाब से शराब पीने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.