मोसाद चीफ बोले- किसी भी चैलेंज के लिए तैयार; तुर्किये में 33 इजराइली जासूस गिरफ्तार

Updated on 04-01-2024 12:49 PM

इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया ने कहा है कि लेबनान में हमास के डिप्टी लीडर की मौत के बाद हमारे देश को धमकियां दी जा रही हैं। डेविड ने कहा- मैं दुश्मनों को बता देना चाहता हूं कि हम और इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) किसी भी चैलेंज का सामना करने तैयार हैं।

मोसाद के पूर्व चीफ जेवी जामिर की अंतिम विदाई में शामिल होने के बाद डेविड ने कहा- जिन लोगों ने 7 अक्टूबर को हमारे देश पर हमला किया, उन्हें सिर्फ यह याद रखना चाहिए कि उन्होंने खुद अपनी मौत के वॉरंट पर दस्तखत किए हैं।

IDF का भी यही बयान

मोसाद चीफ के बयान के बाद IDF ने भी करीब-करीब यही कहा। लेबनान में हमास के डिप्टी लीडर की मौत के बाद आशंका है कि गाजा में हिंसा बढ़ सकती है और इसका असर पूरे अरब वर्ल्ड पर भी हो सकता है।

इस बारे में पूछे गए एक सवाल पर IDF के एक अफसर ने कहा- हम किसी भी स्थिति या चैलेंज का सामना करने के लिए तैयार हैं। इजराइल अब किसी सूरत में पीछे नहीं हटेगा। हम कई बार साफ कर चुके हैं कि जिन लोगों ने 7 अक्टूबर को हमारे देश पर हमला किया था, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा चुकी हैं।

वैसे, खास बात यह भी है कि इजराइली सेना हमास के डिफ्टी लीडर सालेह अल अरूरी के मारे जाने पर सीधा बयान नहीं दे रही है। इजराइली फौज ने सिर्फ इतना कहा कि हालात पर पैनी नजर आ रही है। हमले का जवाब हमले से ही दिया जाएगा।

तुर्किये में 33 लोग गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- तुर्किये में राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगन की सरकार ने देश में स्पेशल ऑपरेशन चलाकर 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर इजराइल के लिए जासूसी करने का आरोप है। हालांकि, ये नहीं बताया गया कि इनमें से कितने लोग इजराइली नागरिक हैं और कितने तुर्किये के।

होम मिनिस्टर अली येर्लिकाया ने कहा- इजराइल के लिए जासूसी करने वालों की तलाश में स्पेशल ऑपरेशन लॉन्च किए गए हैं। इसमें कई टीमें काम कर रही हैं। हमने 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। 13 लोगों की तलाश की जा रही है। ये अभी फरार हैं।

कुछ दिन पहले प्रेसिडेंट एर्दोगन ने कहा था कि इजराइल के लिए काम करने वाले और फिलिस्तीनी लोगों का विरोध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद कुछ इजराइली लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, बाद में इन्हें रिहा कर दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.