ओडिशा की कलिंगा यूनिवर्सिटी में नेपाली छात्रा की मौत:6 गिरफ्तार, इनमें KIIT के 3 डायरेक्टर

Updated on 19-02-2025 02:14 PM

ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) के हॉस्टल में नेपाली छात्रा का शव बरामद के मामले में अबतक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। छात्रा के बैचमेट भारतीय छात्र के बाद मंगलवार को KIIT के तीन डायरेक्टर और दो सिक्योरिटी गार्ड्स को अरेस्ट किया गया।

इस मामले की जांच के लिए ओडिशा सरकार ने मंगलवार को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव और उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त-सह-सचिव वाली हाई लेवल फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है।

दरअसल, 16 फरवरी की शाम बी-टेक थर्ड ईयर की स्टूडेंट प्रकृति लामसाल का शव कॉलेज के हॉस्टल में मिला था। कहा गया कि उसने आत्महत्या की है। छात्रा की मौत पर कॉलेज के अन्य इंटरनेशनल छात्रों यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रकृति के बैच का ही भारतीय छात्र उसे प्रताड़ित कर रहा था। दावा है कि छात्र लड़की का बॉयफ्रेंड था। स्टूडेंट्स का कहना है कि शिकायतों के बाद भी यूनिवर्सिटी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। छात्रों ने यह आरोप भी लगाया कि यूनिवर्सिटी ने मामले को दबाने की कोशिश भी की।

हालांकि, मृतक छात्रा के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भारतीय छात्र को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया।

रिपोर्ट के आधार पर कानूनी एक्शन लेंगे

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक KIIT को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सरकार की गठित कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग और दुर्व्यवहार की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। जिम्मेदार लोगों को कानूनी एक्शन लिया जाएगा।

छात्रा के पिता बोले- हमें बस इतना पता है कि जांच की जा रही है।

मृतक छात्रा के पिता सुनील लामसाल ने कहा- हमें बस इतना पता है कि जांच की जा रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी। हमें जानकारी मिली है कि उसे परेशान किया गया और इमोशनली ब्लैकमेल किया गया। जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली।

17 फरवरी को हमने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से बात की थी। उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन पुलिस और कॉलेज प्रशासन सहयोग कर रहा है। बेटी का कजिन भाई भी यहां पढ़ता है। उसने हमें घटना के बारे में बताया था।

पिता सुनील ने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुझे लगता है कि इस सब के पीछे वो ही जिम्मेदार है। उसका फोन, लैपटॉप और डायरी फोरेंसिक विभाग को दी गई है।

सुनील ने कहा कि पुलिस प्रशासन और सरकार हमारी मदद कर रही है। मैंने सुना है कि छात्रों को जाने के लिए कहा जा रहा है, यह सही नहीं है। हम केवल न्याय की मांग कर रहे हैं।

AUDIO वायरल, दावा- ये छात्र और छात्रा की बातचीत का

यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के बीच ऑडियो वायरल है, जिसमें किसी लड़की और लड़के की बातचीत है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है। लड़का लड़की को लगातार गालियां दे रहा है।

लड़का लड़की से माफी मांगने के लिए कहता है। इस पर लड़की लड़के से माफी मांग लेती है। दोनों के बीच लंबी बहस के बाद लड़की रोने लगती है। दावा किया जा रहा है कि यह कॉल रिकॉर्डिंग प्रकृति और आरोपी लड़के के बीच बातचीत की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.