हर महीने पहुंच रहे एक करोड़ से अधिक पर्यटक:पिछले साल मप्र में बढ़े 2 करोड़ पर्यटक, भोपाल में 3.80 लाख घटे

Updated on 07-01-2025 12:43 PM

मप्र में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल 2024 में प्रदेश में 13 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे। इसमें रिकॉर्ड 7.25 करोड़ से ज्यादा लोग सिर्फ उज्जैन पहुंचे। यह आंकड़ा 2023 से करीब 2 करोड़ ज्यादा है। तब 5.28 करोड़ लोग महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे।

हालांकि, भोपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले कमी आई है। 2023 में 19.50 लाख लोग भोपाल में पर्यटन के लिए आए थे। 2024 में इनकी संख्या 15.70 लाख रह गई। यानी इसमें 3.80 लाख पर्यटक कम हुए हैं। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के जनसंपर्क अधिकारी विकास खरे का कहना है कि धार्मिक पर्यटन बढ़ रहा है। प्रदेश के हर धार्मिक स्थल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

उज्जैन पहुंचने वालों की संख्या ही 7.25 करोड़ रही, 2023 से 2 करोड़ अधिक

प्रदेश में बढ़ने की वजह... महाकाल के दर्शन करने के लिए दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में आ रहे पर्यटक, सुविधाएं बढ़ीं

भोपाल में घटने की वजह... शहर में धार्मिक पर्यटन के स्थल नहीं, यहां आने वाले भोजपुर जाते हैं, जो रायसेन जिले में है

लोगों के लिए पॉजि​टिव माहौल भी पर्यटन बढ़ने की एक वजह...

मानसिक शांति: धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण वहां मिलने वाली मानसिक व आध्यात्मिक शांति है। लोग चाहते हैं कि वे जहां भी जाएं, वहां घूमने के अलावा उन्हें आध्यात्मिक के साथ पॉजि​टिव एनर्जी मिले। इसलिए उज्जैन, मैहर, सलकनपुर, भोजपुर, चित्रकूट आदि धार्मिक स्थानों पर लोगों को जब भी मौका मिलता है, वे वहां पहुंच जाते हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार: मप्र में पर्यटकों के बढ़ने का एक और मुख्य कारण यह भी है कि यहां पर इस क्षेत्र में इंफ्रा स्ट्रक्चर में खासा डेवलपमेंट हुआ है। उज्जैन का महाकाल लोक इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है। यहां पर धार्मिक पर्यटन में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही सांस्कृतिक, ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी आसान तरीके से पर्यटकों तक पहुंचा भी रहा है।

रोजगार भी बढ़ रहे... 

मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम ने भी पर्यटन स्थलों पर लोगों के लिए पॉजि​टिव माहौल बनाया है। इसके साथ ही अपने यूनिटों के माध्यम से प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य की जानकारी भी आसानी से पहुंचाई। इसका फायदा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलने लगा है और लोगों को स्थाई रूप से रोजगार उपलब्ध होने लगे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.