5K से ज्यादा मकान तैयार लेकिन रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं बिल्डर, कहीं आपका फ्लैट भी तो नहीं है इसमें

Updated on 25-05-2023 08:32 PM
नोएडा: एक अदद मकान (House) बनवा लें या खरीद लें। इस सपने को पूरा करने के लिए लोग जीवन भर की कमाई झोंक देते हैं। कई लोग बैंक से कर्ज लेकर भारी भरकम ईएमआई (Loan EMI) चुका रहे हैं और किराया भी चुका रहे हैं। लेकिन बिल्डर उन्हें फ्लैट की रजिस्ट्री करता ही नहीं है। दरअसल, बिल्डर्स के खेल के आगे किसी की नहीं चलती। अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा (Noida & Greater Noida) को ही देखे लीजिए। यहां 5000 से भी ज्यादा मकान बन कर तैयार हैं। लेकिन बिल्डर हैं कि उन्हें रजिस्ट्री ही नहीं करना चाह रहे हैं। सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक रजिस्ट्री हो ताकि उसकी आमदनी बढ़े। लेकिन बिल्डर की उदासीनता से यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।

नोएडा में करीब 1100 मकान बन कर तैयार

नोएडा प्राधिकरण ने पिछले दिनों 1097 मकानों की सूची जारी की है। ये मकान बन कर तैयार हैं। इनके लिए प्राधिकरण ने एनओसी भी दे दिया है। लेकिन बिल्डर अभी तक रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। अब नोएडा प्राधिकरण के ग्रुप हाउसिंग डिपार्टमेंट ने फ्लैट खरीदारों से एक अपील की है। प्राधिकरण ने कहा है कि संबंधित बायर्स बिल्डरों से अपने मकान की रजिस्ट्री कराएं। ये मकान 21 बिल्डरों के हैं।

प्राधिकरण ने सार्वजनिक किया डेवलपर का नाम

नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी प्रसून द्विवेदी के मुताबिक अधिक से अधिक फ्लैट खरीदारों को उनके फ्लैटों की रजिस्ट्री हो, इसके लिए शासन प्रयासरत है। इसी के तहत नोएडा में भी रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कुछ फ्लैट खरीदारों का कहना है कि सरकार की मंशा को विफल करने के लिए बिल्डर सक्रिय हैं। वह जान बूझ कर बायर्स के पक्ष में मकान रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। अब प्राधिकरण सक्रिय हुआ है। उनके नाम सार्वजनिक कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि रजिस्ट्री नहीं करने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

ग्रेटर नोएडा में भी तैयार हैं करीब 4000 फ्लैट

ग्रेटर नोएडा में 20 ग्रुप हाउसिंह प्रोजेक्ट्स में 4000 से भी ज्यादा फ्लैट बन कर तैयार हैं। लेकिन अभी तक उन्हें बायर्स के नाम रजिस्ट्री नहीं किया गया है। हालांकि प्राधिकरण की तरफ से इन मकानों की रिजस्ट्री को हरी झंडी पहले ही मिल चुकी है। इन मकानों की रजिस्ट्री हो जाए, इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विशेष शिविर का भी आयोजन किया है, लेकिन बिल्डरों ने इसमें रूचि नहीं दिखाई। अब प्राधिकरण ने इन 20 बिल्डरों का नाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है

बायर्स होंगे जागरूक

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बिल्डरों की सूची सार्वजनिक करने का सकारात्मक परिणाम दिखेगा। बायर्स जागरूक होंगे। वे अपने फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए बिल्डर को कहेंगे। अभी तक तो उन्हें पता ही नहीं था कि उनके फ्लैट का कंप्लीशन सर्टिफिकेट इश्यू हो चुका है। इस सूची के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के दो डेवलपर के 500-500 मकान बन कर तैयार हैं। उन्हें एनओसी दिया जा चुका है। चार अन्य बिल्डर के भी 300 से 500 फ्लैट बन कर तैयार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.