राजधानी से लेकर बस्तर के 4700 से अधिक स्कूल होंगे इंटरनेट के माध्यम से हाईटेक

Updated on 14-11-2022 05:12 PM
राजधानी रायपुर हो या नक्सल प्रभावित बस्तर का शासकीय स्कूल, जल्द ही इन सभी स्कूलों में छात्रों को इंटरनेट के माध्यम से हाईटेक शिक्षा मिलने वाली है। समग्र शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसकी तैयारी में जुट गई है और लगभग 4700 से ज्यादा स्कूलों को वाई-फाई की सुविधा मिलने जा रही है। जिन स्कूलों में हाईस्कूल और हायर सेकेंड्री की क्लास संचालित हो रही है, उन स्कूलों को प्राथमिकता के आधार पर वाई-फाई जोन बनाया जाएगा। इसके अलावा जिन स्कूलों में एक ही परिसर में प्रायमरी, मीडिल, हाईस्कूल और हायर सेकेंड्री स्कूल का संचालन हो रहा है, उन स्कूलों का भी चिन्हांकन कर लिया है है।

समग्र शिक्षा विभाग संचालक नरेंद्र दुग्गा ने बताया कि स्कूल परिसर में विद्यालय में वाई-फाई लगाने के साथ छात्रों की ईमेल आईडी भी तैयार किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तकनीक से जुड?े के बाद छात्र-छात्राओं को आॅनलाइन पढ़ाई की अच्छी सुविधा मिल सकेगा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। वाईफाई लगाने के लिए प्रति स्कूल 10 हजार रुपए खर्च किया जाएगा। वाई फाई के माध्यम से स्कूल प्रबंधन छात्रों की जानकारी आॅनलाइन आसानी से अपलोड कर सकेंगे, जिससे छात्रों को जानकारियां समय से उपलब्ध होंगी। वाईफाई का पासवर्ड छात्र – छात्रों के पास भी होगा जिससे स्कूल में पढ़ाई के दौरान उनको अच्छी स्पीड भी मिलेगी। अधिकांश स्कूलों में वर्तमान में कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और एलईडी स्क्रीन है। इंटरनेट सुविधा ना होने से अभी इनका सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। स्कूलों में इंटरनेट सुविधा बढ?े के बाद छात्रों को आधुनिक शिक्षा देने में स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.