140 नर्सिंग कॉलेजों के 15 से ज्यादा कोर्स अमान्य, 10 हजार से ज्यादा छात्र अधर में

Updated on 26-12-2022 05:41 PM

मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर से जुड़े मप्र के 140 नर्सिंग कॉलेजों के 15 से ज्यादा कोर्स की 2020-21 की संबद्धता अमान्य हो गई है। इससे 8 से 10 हजार छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में अटक गया है। इन कॉलेजों ने मान्यता की शर्तें पूरी नहीं की। साथ ही निरीक्षण में कई कॉलेज प्रावधानों के अनुसार शर्तें पूरी नहीं कर सके। जिन कॉलेजों की संबद्धता अटकी है, इसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के साथ तीस जिलों के कॉलेज शामिल हैं।

विवि की कार्य परिषद की एक दिसंबर को हुई बैठक के मिनिट्स हाल ही में जारी हुए हैं। इसके बाद से ही कॉलेज सकते में हैं। सूत्रों का कहना है कि इस स्थिति के बाद कई कॉलेजों ने संबद्धता की शर्तें पूरी करने का भरोसा दिया है। इसके बाद अब विवि प्रशासन और राज्य सरकार सशर्त अनुमति देने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि उन कॉलेजों की संबद्धता पर कोई विचार नहीं होगा, जिन्हें पहले ही ताकीद की जा चुकी है।

जबलपुर के कॉलेज

  • गजानन पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस - 34
  • देवछवी कॉलेज ऑफ लाइफ साइंस - 36
  • एमके पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस - 47
  • लक्ष्मी बाई साहू जी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस - 4

इंदौर के कॉलेज

  • कोर कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल -50
  • समर्पण कॉलेज ऑफ नर्सिंग - 204
  • विक्रांत इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड साइंस - 30
  • देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज एंड एसोसिएट्स हॉस्पिटल - 40

अन्य जिलों के कॉलेज

  • मारुती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस, सिवनी - 218
  • मारुती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बैतूल - 60
  • निशा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च सेंटर सीहोर- 40
  • वीर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन, छिंदवाड़ा - 30
  • दिव्य ज्योति नर्सिंग कॉलेज, सीधी- 30
  • श्री विनायक नर्सिंग कॉलेज, रतलाम - 60
  • चंद्रशेखर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सतना- 30
  • हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मुरैना - 20
  • बाबुलाल तारा बाई इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेस सागर - 80
  • साईनाथ स्कूल ऑफ नर्सिंग, सिंगरौली - 60
  • शारदा देवी नर्सिंग कॉलेज, शहडोल - 45
  • विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज, भिंड - 30
  • विजयाश्री एजुकेशन इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस, जबलपुर - 30
  • सुशीला नर्सिंग कॉलेज सीहोर - 30
  • मां कृष्णा नर्सिंग कॉलेज भिंड - 30
  • एनआई कॉलेज छिंदवाड़ा - 85
  • श्री निमाड़ कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस कुक्षी - 48
  • सेंट जोसेफ कॉलेज शुकवारी, सीधी - 70
  • अपोलो कॉलेज छिंदवाड़ा - 23
  • मां पीतांबरा पैरामेडिकल कॉलेज, आगरमालवा - 78
  • राधादेवी रामचंद्र मंगल इंस्टीट्‌यूट भाटखेड़ा नीमच - 32
  • लक्ष्मण सेठ पैरामेडिकल कॉलेज शिवपुरी - 21
  • उत्कर्ष पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट बालाघाट - 21
  • श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज ऑफ नर्सिंग दतिया - 100
  • अपेक्स स्कूल ऑफ नर्सिंग भिंड - 65
  • मधुबन स्कूल ऑफ नर्सिंग बड़वानी - 110
  • एसएके मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग छिंदवाड़ा - 150
  • साईं कॉलेज ऑफ नर्सिंग खंडवा - 150
  • केयर स्कूल नर्सिंग कॉलेज मंडला - 30
  • फ्लोरेंस नाइटिंगेल स्कूल ऑफ नर्सिंग उज्जैन - 40

मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर से जुड़े हैं ये कॉलेज

कॉलेजों की संबद्धता का आवेदन नहीं लेंगे

विवि की कार्यपरिषद ने यह भी तय किया है कि भविष्य में सत्र 2018-19, 2019-20 और 2020-21 की संबद्धता का न कोई आवेदन लिया जाएगा और न ही किसी प्रकरण पर विचार होगा। 2022-23 की संबद्धता का कैलेंडर भी जल्द जारी होगा।

कॉलेजों में ‘मे आई हेल्प यू’ बोर्ड लगेगा

मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी मिनिट्स में यह स्पष्ट किया गया है कि कॉलेजों में ‘मे आई हेल्प यू’ का बोर्ड लगेगा। शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय इंदौर के डी फार्मा प्रथम वर्ष सत्र 2019-20 की संबद्धता भी अमान्य की गई है।

इसमें सबसे ज्यादा कॉलेज ग्वालियर के, यहां 2 हजार सीटें फंसी

ग्वालियर के कॉलेज

  • अभिषेक नर्सिंग कॉलेज- 60
  • एडीएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग- 160
  • दयाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग- 90
  • जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग- 60
  • केएस नर्सिंग स्कूल- 140
  • इंद्रप्रस्थ नर्सिंग कॉलेज- 30
  • रतन ज्योति पैरामेडिकल- 6
  • महाराणा प्रताप कॉलेज- 80
  • ग्रंथम कॉलेज ऑफ नर्सिंग- 119
  • कामतानाथ स्कूल ऑफ नर्सिंग- 70
  • दि एकेडेमी ऑफ नर्सिंग साइंसेस- 40
  • श्री वैंकटेश एजुकेशन एकेडेमी- 120
  • बीआईएमआर कॉलेज ऑफ- 136
  • वीआईएसएम कॉलेज ऑफ- 8
  • अवध माधव स्कूल नर्सिंग- 165
  • वीआईपीएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग- 208
  • प्रेस्टन स्कूल ऑफ नर्सिंग- 170
  • विजयालक्ष्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग- 150
  • सोफिया नर्सिंग कॉलेज- 230

भोपाल के कॉलेज

  • अकादमी ऑफ नर्सिंग- 125
  • आरएमडी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग- 80
  • सांई आसरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग- 30
  • पीबीजीएम नर्सिंग कॉलेज- 40
  • कैरियर कॉलेज ऑफ नर्सिंग- 100
  • पाराशर नर्सिंग महाविद्यालय- 230
  • थ्री एम पैरामेडिकल कॉलेज- 79
  • गणपति नर्सिंग कॉलेज- 60
  • एपीएस अकादमी नर्सिंग साइंस- 30
  • मिलेनियम इंस्टीट्यूट- 43
  • स्नेह इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग- 40
  • मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग- 30
  • ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग- 30
  • द हॉलिफेथ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग- 60
  • वीनस कॉलेज ऑफ मेडिकल- 50
  • जेएसआर ग्लोबल ऑफ नर्सिंग- 30
  • रामराजा कॉलेज ऑफ नर्सिंग- 30
  • वैष्णवी पैरा मेडिकल कॉलेज- 4
  • श्रीराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग- 30

इन 15 से ज्यादा कोर्स की संबद्धता अटकी

बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ 15 से ज्यादा कोर्स ऐसे हैं, जिनकी 2020-21 की संबद्धता अमान्य की गई है। प्रमुख कोर्स में कम्यूनिटी हेल्थ नर्सिंग, चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग, मिडिकल सर्जिकल नर्सिंग, मेंटल हेल्थ नर्सिंग, ओबीजी, डीएमएलटी, डीएक्सआरटी, डिप्लोमा इन आयुर्वेद फॉर्मेसी, बीएमएलटी, एमएससी नर्सिंग, पीडियाट्रिक, एमएमएलटी (हिमैटोलॉजी),एमएमएलटी (बायोकैमिस्ट्री), बीपीटीएच, डिप्लोमा डायलिसिन आदि शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.