100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने खाली कराया 60 करोड़ कीमत की 11.8 एकड़ जमीन

Updated on 12-10-2022 05:59 PM

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की बेज कब्जा को लेकर की जा रही कार्रवाई पिछले कई महीनों से लगातार जारी है। मंगलवार को भी बीएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की 11.8 एकड़ जमीन से कब्जा हटाया। इस जमीन पर कब्जा करके कई लोगों ने फार्म हाउस तो कुछ ने आश्रम तक बना डाला था। बीएसपी ने पूरी जगह पर बुलडोजर चलवाने के बाद उस जगह को सील कर दिया है।

बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग से मिली जनाकरी के मुताबिक इस कार्रवाई में 100 से अधिक बीएसपी और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और सिपाही शामिल थे। सबसे पहले टीम नंदिनी हवाई अड्डा के सामने अहेरी और बिरेभाट स्थित जगह पर पहुंची। यहां बीएसपी की 7 एकड़ भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इसके साथ ही खाली पड़ी 4.8 एकड़ खुली जमीन को भी अपने कब्जा में लिया गया। इस जमीन पर भी लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। कब्जामुक्त कराई गई जमीन के बाजार मूल्य की बात की जाए तो वह 60 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

बन चुका था आश्रम चल रहा था डेयरी फार्म
बीएसपी के अधिकारी जब अपनी जमीन को खोजते मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि वहां लोग कब्जा करके बैठे हैं। किसी ने वहां आलीशान फार्म हॉउस बनाकर वहां केला, पपीता और अन्य फसलों को ले रहा है। कोई जमीन को घेर कर वहां बड़ी संख्या में मवेशी पालकर डेरी फार्म चला रहा है। एक बड़े हिस्से में तो बकायदा आश्रम खोल दिया गया था। बीएसपी के अधिकारियों ने पूरी जमीन को सील कर वहां नोटिस चस्पा कर दिया है।

इन लोगों से कब्जा मुक्त कराई गई जमीन
बीएसपी के अधिकारी ने कब्जाधारी मोहम्मद मुस्तफा से 2.83 एकड़ और 0.22 एकड़ जमीन, एकरामूल अंसारी से 0.42 एकड़ जमीन, जितेंद्र यादव से 2.86 और 0.67 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया। ये लोग यहां कई सालों से केला, धान की फ़सल लेने के साथ ही डेयरी संचालन कर रहे थे। पूरी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया और उसे सील किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.