अफसरों का काम मॉरल पुलिसिंग नहीं- सुप्रीम कोर्ट:कपल को परेशान करने वाले CISF कॉन्सटेबल को राहत देने से इनकार किया

Updated on 21-12-2022 05:24 PM

एक कपल को परेशान करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त CISF कॉन्स्टेबल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस जेके माहेश्वरी की बेंच ने कहा, कॉन्स्टेबल कोई पुलिस अधिकारी नहीं था। और होता भी तो, पुलिस अधिकारियों को भी मॉरल पुलिसिंग करने की जरूरत नहीं है।

बेंच ने आगे कहा कि पुलिस अधिकारियों का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना होता है। इसके साथ ही बेंच ने कॉन्स्टेबल को नौकरी पर रखने के हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। मामला साल 2001 का गुजरात के वडोदरा का है, जिसकी सुनवाई मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हो रही थी।

जज बोले- कोई युवती नहीं चाहेगी कि उसे रात में रोककर अभद्र तरीके से सवाल किए जाएं
जस्टिस खन्ना ने कहा, यह मामला चौंकाने वाला है। रात में एक कपल को मॉरल पुलिसिंग के नाम पर परेशान किया गया। कोई युवती नहीं चाहेगी कि कोई रास्ते में रोककर उससे अभद्र तरीके से निजी सवाल-जवाब करे। यह कदाचार का मामला है।

उन्होंने आगे कहा कि आरोपी एक अनुशासित फोर्स से जुड़ा था, इसके चलते इस कदाचार को हल्के में नहीं ले सकते। गुजरात हाई कोर्ट इस मामले में न्यायिक समीक्षा का कानून ठीक ढंग से लागू करने में विफल रहा। इसलिए हम उसका आदेश रद्द कर रहे हैं।

जानिए पूरा मामला क्या था...
कॉन्स्टेबल संतोष पांडेय 2001 में गुजरात के वडोदरा में ग्रीनबेल्ट में तैनात था। घटना वाली रात को 1 बजे एक व्यक्ति अपनी मंगेतर के साथ बाइक से वहां पहुंचा तो संतोष ने उन्हें रोक लिया। व्यक्ति ने बताया कि लड़की उसकी मंगेतर है और दोनों गरबा देखने जा रहे हैं। इसके बावजूद संतोष ने उनको रोके रखा।

आखिर में उस व्यक्ति ने अपनी घड़ी दी तब संतोष ने उनको जाने दिया। इसके बाद कपल ने संतोष के खिलाफ शिकायत की। जांच के बाद CISF ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन हाई कोर्ट से उसे राहत मिल गई। CISF ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.