मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड हिरासत में:गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में डिटेन किया गया

Updated on 02-12-2022 05:20 PM

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी को 20 नवंबर या इससे पहले डिटेन किया गया। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कैलिफोर्निया पुलिस ने औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय एजेंसियों से बात की है। बताया जा रहा है कि गोल्डी को भारत भेजा जा सकता है।

हालांकि, भारतीय खुफिया एजेंसियों तक इसकी जानकारी पहुंच गई है। जिसके बाद वह अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क साध रही हैं। गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही 2 पुराने केसों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। वह कुछ दिन पहले ही कनाडा से राजनीतिक शरण के लिए कैलिफोर्निया भागा था।

कैलिफोर्निया की फ्रेसनो सिटी में रह रहा था गोल्डी बराड़
मूसेवाला के कत्ल के वक्त गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था। सिंगर के कत्ल के बाद गोल्डी भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर आ गया। उसे डर लगा कि कहीं कोई उसके ठिकाने का पता न बता दे। इस वजह से वह कुछ समय पहले कनाडा से अमेरिका के कैलिफोर्निया की फ्रेसनो (FRESNO) सिटी भाग निकला था। वहां जाकर उसने 2 वकीलों की मदद से राजनीतिक शरण लेने की भी कोशिश की।

गैंगस्टर लंडा हरीके ने की मुखबिरी
खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरीके की मुखबिरी पर गोल्डी बराड़ को डिटेन किया गया। इससे यह भी संभावना जताई जा रही है कि गैंगस्टरों में भी फूट पड़ चुकी है, जिसकी वजह से वह खुफिया एजेंसियों को एक-दूसरे के खिलाफ इनपुट दे रहे हैं।

लॉरेंस का भाई और भांजा भी हिरासत में
इससे पहले मूसेवाला के कत्ल की साजिश रचने वाले गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन को भी हिरासत में लिया जा चुका है। अनमोल को दुबई में डिटेन किया गया, जबकि भांजे को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया। इन दोनों को लॉरेंस ने मूसेवाला के कत्ल से पहले ही विदेश भगा दिया गया था। दोनों फेक पासपोर्ट पर नकली नामों से विदेश पहुंचे थे। इन्हें वापस लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब पुलिस ने इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी मांग चुका है।

पिता ने गुरुओं का किया धन्यवाद
गोल्डी बराड़ को हिरासत में लिए जाने के बाद सिद्ध मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने गुरुओं का धन्यवाद किया है और अरदास की है कि गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी की बात सच्ची हो। गोल्डी बराड़ को भारत लाकर अगर सख्ती से पूछताछ की जाती है तो इस पूरे मामले के पीछे के चेहरों का भी पता चल जाएगा।

वह सरकार से अपील करते हैं कि बराड़ से पूछताछ के बाद लॉरेंस का नार्को टेस्ट करवाया जाए, ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि वह केंद्र एजेंसियों के लिए हर समय तैयार हैं। जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह पहुंचेंगे। उनका कहना है कि वह अपना सब कुछ बेचने के लिए तैयार हैं, चाहे उनकी जिंदगी दांव पर लग जाए। उनके बेटे को इंसाफ मिलना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.