राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

Updated on 07-03-2026 12:07 PM

कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर  ओंकार यादव एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख  टी. आर. भारद्वाज भी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित मसाहती सर्वेक्षण कार्यों सहित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिला कोरबा में चल रहे कुल 113 मसाहती ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि इन 113 मसाहती ग्रामों में से 08 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन तथा 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है, जबकि शेष ग्रामों में मसाहती सर्वे का कार्य प्रगति पर है। समीक्षा के दौरान उपस्थित राजस्व निरीक्षकों एवं हल्का पटवारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन, प्रारंभिक प्रकाशन एवं अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा राजस्व अभिलेखों की स्वच्छ प्रति तैयार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि मसाहती ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा कलेक्टर द्वारा की जाएगी। सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर एक राजस्व निरीक्षक तथा 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया है।

बैठक में इसके अतिरिक्त डीसीएस के अंतर्गत रबी फसल सर्वेक्षण, सातवीं लघु सिंचाई संगणना, डिजिटल किसान किताब, सीमांकन कार्यों की प्रगति, वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा नामांतरण, स्वामित्व योजना, नक्शा बटांकन एवं नवीनीकरण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.