तेलंगाना-आंध्र में ठहरा केरल से चला मॉनसून, गुजरात के 'बाबा वेंगा' ने अंबालाल पटेल ने बताया कब होगी बारिश

Updated on 16-06-2026 12:02 PM
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 17 राज्य में अभूतपूर्व सूखे की आशंका ने सरकार को डरा दिया है। पश्चिम में आने पड़ने वाले गुजरात में भी अभी तक बारिश नहीं हुई है। इस सब के बीच मौसम की सटीक भविष्यवाणियों के गुजरात में 'बाबा वेंगा' जैसी हैसियत रखने वाले अंबालाल पटेल ने अपना पूर्वानुमान साझा किया है।


गुजरात में कब से होगी बारिश?


अंबालाल पटेल ने कहा है कि गर्मी से जूझ रहे गुजरात को अगले हफ्ते के मध्य में बारिश मिलेगी। अंबालाल पटेल की मानें तो अल नीनो इफे्क्ट के बावजूद गुजरात में बारिश होगी। उन्होंने कहा कि बार-बार आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और अल नीनो के असर से मॉनसून भले ही धीमा पड़ गया हो, लेकिन 22 जून से यह फिर से एक्टिव हो जाएगा। जुलाई में जोरदार बारिश होगी। अगर अंबालाल पटेल का अनुमान सच हुआ तो अगले हफ्ते गुजरात को बारिश मिली। अंबालाल पटेल ने कहा है कि निराश होने की जरूरत नहीं है जुलाई में बारिश का जबरदस्त दौर आएगा।

मॉनसून का गंगा-यमुना कनेक्शन


अंबालाल पटेल के अनुसार गंगा और यमुना के मैदानी इलाके अभी उतने गर्म नहीं हुए हैं जितने होने चाहिए। इसलिए बारिश लाने वाला सिस्टम नहीं बन पाया है। 18 जून को ऊपर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की संभावना है। इसके बाद 18 से 20 जून के बीच आसमान में बादल छाने लगेंगे। मौसम में बदलाव के कारण 22 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में अचानक अप्रत्याशित बारिश हो सकती है। गुजरात में मानसून जल्दी दस्तक देता है। इस बार गुजरात में मॉनसून की बारिश अभी तक नहीं हुई है।


अभी कहां पर है माॅनसून?


आईएमडी का कहना है कि मानसून तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के पास ठहर गया है। मानसून के पैटर्न में बदलाव के पीछे हवाओं के रुख में फेरबदल को जिम्मेदार माना जा रहा है। जिससे इस बार पश्चिमी जेट स्ट्रीम सामान्य से ज्यादा दक्षिण की ओर खिसक गई है। अंबालाल पटेल ने अपने अनुमान में कहा है कि बारिश की आधिकारिक और अच्छी शुरुआत 23 जून से होने की पूरी संभावना है। 23 से 26 जून के बीच कई इलाकों में अच्छी बारिश होगी। इसके बाद, 27 से 29 जून तक महाराष्ट्र और मुंबई समेत कई इलाकों में बारिश का माहौल रहेगा। बारिश की कमी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि 29 जून से 7 जुलाई के बीच सौराष्ट्र, मुंबई और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का एक मज़बूत सिस्टम बनेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.