करियर में कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं मोना सिंह, कहा- जैसे-तैसे वहां से भाग निकली

Updated on 15-07-2023 03:15 PM
मोना सिंह टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में अपनी पहली परफॉर्मेंस से एक घरेलू नाम बन गईं। एक्ट्रेस अब ओटीटी और फिल्मों समेत हर प्लेटफॉर्म पर कदम रख चुकी हैं। उन्हें हाल ही में 'कफस' में देखा गया था, जहां उन्होंने एक युवा लड़के की मां की भूमिका निभाई थी, जिसका एक एक्टर अपने शो की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न करता है। एक हालिया एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मोना सिंह ने बताया कि क्या उन्होंने कभी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को झेला है।

Mona Singh हाल ही में वेब सीरीज 'कफस' में नजर आईं। 'डार्क मनी' की ये हिंदी सीरीज इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न का पता लगाती है। IndiaToday.in से बात करते हुए मोना सिंह ने कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी इसका सामना करना पड़ा है, तो उन्होंने बताया, 'हां, मैंने इसका सामना किया है। लेकिन ये मुझे 'जस्सी...' मिलने से पहले ही हो गया था। यह वह समय था जब मैं ऑडिशन के लिए पुणे से बॉम्बे आया करती थी। मैं कुछ ऐसे लोगों से मिली, जिन्होंने मुझे असहज, अजीब और भयानक महसूस कराया।'

मोना सिंह कास्टिंग काउच

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि महिलाएं चाहे कितनी भी नादान या कमजोर हों या किसी भी उम्र की हों, उनका इंन्ट्यूशन कभी गलत नहीं होता। वह कभी गलत नहीं आंकतीं। तो, मुझे बस इतना पता था कि मैं बहुत खराब स्थिति में फंसी हूं और मैंने सोचा मैं यहां से कैसे निकलूं और खुद को कैसे बचाऊं? मेरे दिमाग में बस यही बात चल रही थी।'

ये अब पर्सनल चॉइस बन चुका है- मोना सिंह

मोना सिंह का मानना है कि यह एक ऐसी चीज है जो हर इंडस्ट्री में मौजूद है। उन्होंने कहा, 'लेकिन, आप जानते हैं, जीवन में ऐसी चीजें होती रहती हैं। बात सिर्फ इतनी है कि ऐसी चीजें आपको कभी भी वह करने से नहीं रोकतीं जो आप करना चाहते हैं। तो, हां इसने मुझे इंडस्ट्री में आने से नहीं रोका। मैं अभी भी अपने सपने का पीछा कर रही हूं। और ये केवल इस इंडस्ट्री में ही नहीं, यह हर जगह है, और अब पर्सनल चॉइस बन गया है।'

मोना सिंह का वर्कफ्रंट

मोना सिंह आखिरी बार 'कफस' में नजर आई थीं। उन्होंने एक ऐसे लड़के की मां की भूमिका निभाई जिसका एक एक्टर द्वारा यौन उत्पीड़न किया जाता है। वह आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में भी नजर आई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.