चलते ऑटो में छात्रा से छेड़छाड़:ड्राइवर बोला-मुझसे दोस्ती करो; घबराई लड़की बाहर कूदी

Updated on 08-12-2022 05:17 PM

एमपी के शिवपुरी में चलते ऑटो में ऑटो ड्राइवर ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की। इससे घबराई छात्रा ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। छात्रा को आरोपी ड्राइवर स्कूल छोड़ने जा रहा था।

छात्रा 10वीं में पढ़ रही है। पिता ने अपनी बेटी को स्कूल भेजने और वहां से उसे वापस लाने के लिए ऑटो लगा रखा है। ऑटो ड्राइवर रोज उसे स्कूल छोड़ने जाता था, लेकिन बुधवार को मौका पाकर उसने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। घबराई छात्रा उससे ऑटो रोकने की गुहार लगाती रही। ऑटो नहीं रोकने पर उसने बाहर छलांग लगा दी। आरोपी ड्राइवर का नाम राजेश रजक (25) है।

आरोपी बोला- मुझसे दोस्ती कर लो, किसी को पता नहीं चलेगा
छात्रा अकेली ही ऑटो में सवार होती थी। थोड़ी आगे दूसरे चौराहे से दूसरी छात्राएं भी उसके साथ ऑटो में स्कूल जाती थी। बुधवार को भी छात्रा घर से ऑटो में बैठकर स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान ऑटो ड्राइवर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने कहा कि मुझसे दोस्ती कर लो, किसी को पता नहीं चलेगा।

छात्रा ऑटो रोकने की लगाती रही गुहार
अपने साथ छेड़छाड़ से नाबालिग बुरी तरह डर गई। उसने ऑटो में ही चीखना शुरू कर दिया। छात्रा ड्राइवर से ऑटो रोकने की गुहार लगाती रही। जब ड्राइवर ने ऑटो को नहीं रोका तो उसने चलते ऑटो से ही बाहर छलांग लगी दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ा
छात्रा के ऑटो से कूदते ही वह बाहर गिर पड़ी। शिवपुरी-झांसी रोड शहर के सबसे बिजी रोड में से एक है। राहत की बात रही कि छात्रा किसी वाहन की चपेट में नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाया। भीड़ ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता के मन में उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.