मोहन कैबिनेट की दूसरी बैठक शुरू:मंत्रियों के साथ साझा होंगे चित्रकूट विकास के फैसले; जीआईएस की तैयारियों पर भी फोकस

Updated on 15-01-2025 12:34 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट की वर्ष 2025 की दूसरी बैठक आज आयोजित हो रही है। बैठक में चित्रकूट के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ चित्रकूट के विकास पर पहले हुई बैठकों के निर्णय साझा करेंगे। साथ ही, नई आबकारी नीति पर चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी जा सकती है।

बैठक में अगले महीने होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों और निवेश नीति में बदलावों पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री के जापान दौरे और वहां निवेशकों को आमंत्रित करने की योजना के बारे में मंत्रिपरिषद को जानकारी दी जाएगी।

कैबिनेट बैठक में 28 जनवरी तक जिलों में आयोजित होने वाले आनंद उत्सव पर भी विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में विकास कार्यों का निरीक्षण और विभागीय समीक्षा के निर्देश देंगे।

पुलिस बैंड के गठन को मंजूरी दी जाएगी

बैठक में वित्तीय मामलों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के आगामी भोपाल दौरे और केंद्र से बजट प्रस्तावों पर चर्चा के लिए मंत्रियों की तैयारियों पर विचार किया जाएगा। वित्त विभाग आगामी बजट के लिए योजनाओं और प्रस्तावों को बैठक में प्रस्तुत करेगा।

बैठक में डायल 100 सेवा के दूसरे चरण के लिए 1565 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को स्वीकृति मिल सकती है। इस सेवा का संचालन अप्रैल 2025 से सितंबर 2030 तक किया जाएगा।

प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड के गठन को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही, सिवनी जिले के दिवंगत प्रधान आरक्षक राकेश कुमार ठाकुर के परिजनों को 90 लाख रुपये की विशेष अनुग्रह सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। गरीब कल्याण मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा होगी।

नए जिलों में विभागीय कार्यालय बनाने पर होगा विचार

नए जिलों, पांढुर्णा, मऊगंज और मैहर में विभागीय कार्यालय स्थापित करने और नए पदों की स्वीकृति पर विचार होगा। मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना को 2024-25 और 2025-26 तक निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया जाएगा।

सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली की कमी पूरी करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा, डॉक्टर आशा देशमुख की विदिशा जिला अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर भी विचार किया जाएगा।

बैठक में जीआईएस समिट और शहडोल में आयोजित होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कानक्लेव की तैयारियों पर भी विचार होगा। कुल मिलाकर, इस बैठक में 15 प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा के साथ प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.