मोहन कैबिनेट की बैठक आज मंत्रालय में:मंत्रियों को मिलेगा GIS प्रस्तावों को जमीन पर उतारने का टास्क, बजट सत्र पर भी चर्चा

Updated on 04-03-2025 11:56 AM

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद आज होने वाली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मंत्रियों को समिट के प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए लगातार फॉलोअप करने और विभाग प्रमुखों के साथ रिव्यू करने का निर्देश देंगे।

इस बैठक में जनजातीय देवलोक की स्थापना और 10 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र में पेश होने वाले बजट को लेकर भी चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री बजट सत्र में की जाने वाली नई घोषणाओं को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा करेंगे।

बजट की प्राथमिकताओं पर होगी चर्चा

मंत्रालय में सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में सभी मंत्रियों से बजट सत्र में पूछे गए सवालों के जवाब समय पर दिए जाने और सरकार की हाजिर जवाबी पर भी चर्चा होना तय बताया जा रहा है। चार लाख करोड़ रुपए से अधिक के बजट का ऐलान मुख्यमंत्री खुद ही कर चुके हैं, इसलिए अब इस नए बजट की प्राथमिकताओं को लेकर भी मुख्य सचिव अनुराग जैन की मौजूदगी में चर्चा होगी।

इसके अलावा, दूसरे अनुपूरक बजट के प्रस्तावों को भी इस कैबिनेट में मंजूरी दी जा सकती है। इसमें सड़क, बिजली, इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य विकास और जनोपयोगी मुद्दों पर फोकस किया जाएगा। सरकार ब्याज की देनदारी को लेकर भी अनुपूरक बजट में बड़ी रकम शामिल कर सकती है। इसे भी चर्चा के दौरान मंजूरी दी जा सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.