IPL 2026 से पहले मोहम्मद शमी हुए ट्रेड, लखनऊ सुपर जायटंस ने करोड़ों में अपनी टीम में किया शामिल

Updated on 15-11-2025 04:33 PM
नई दिल्ली: IPL 2025 के लिए खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर तेजी से चल रहा है। कई बड़े नाम रिटेंशन डेडलाइन डे (15 नवंबर) पर नई टीमों के साथ जुड़ गए हैं। मोहम्मद शमी अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के इस अनुभवी तेज गेंदबाज को 10 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। LSG ने शमी के अलावा मुंबई इंडियंस के अर्जुन तेंदुलकर को भी ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। शमी जैसे अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज का LSG में जाना टीम के लिए एक महत्वपूर्ण मजबूती साबित हो सकता है।

IPL में कैसा रहा शमी का प्रदर्शन

मोहम्मद शमी किसी भी टीम के लिए फायदे का सौदा हो सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में 119 मैच खेले हैं। जहां उन्होंने 133 विकेट झटके हैं। मोहम्मद शमी का प्रदर्शन लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कमाल का रहा है। उन्होंने इस वेन्यू पर वर्ल्ड कप 2023 के दौरान कमाल की गेंदबाजी की थी। शमी के अलावा भी आईपीएल में कुछ अहम ट्रेड हुए हैं। आइए उन पर भी एक नजर डालते हैं।

CSK और RR के बीच मेगा-स्वैप

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सबसे बड़ी अदला-बदली हुई है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन CSK में चले गए हैं, जबकि CSK के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन अब RR का हिस्सा होंगे। इस डील के तहत, सैमसन 18 करोड़ रुपये के अपने मौजूदा शुल्क पर ही ट्रेड हुए हैं, जबकि जडेजा की फीस 18 करोड़ से 14 करोड़ रुपये कर दी गई है। सैमसन का CSK में जाना और जडेजा-करन का RR में जाना दोनों टीमों के लिए एक बड़ा उलटफेर है।

अन्य महत्वपूर्ण ट्रेड

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स से दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज डोनोवन फेरेरा को 1 करोड़ रुपये के नए ट्रांसफर शुल्क पर लिया है। इसके साथ ही, नीतीश राणा को 4.2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया गया है। पहले आई खबरों के मुताबिक, स्पिनर मयंक मार्कंडे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से वापस मुंबई इंडियंस (MI) में लौट आए हैं, जो उनके पुराने फैंस के लिए खुशी की बात है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.