मोहम्मद शमी की जगह इस गेंदबाज को किया गया बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल

Updated on 03-12-2022 04:44 PM
मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब रिप्लेसमेंट के तौर पर उमरान मलिक को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने ट्ववीट कर इस बात की जानकारी साझा की है. बता दें कि हाल ही में उमरान न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे, जहां उन्हें वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उमरान ने 2 विकेट हासिल किए थे. 

वहीं, दूसरी ओर शमी हाथ में चोट लगने के कारण वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे. दरअसल, 4 दिसंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का आगाज होना है.  बता दें कि शमी को ट्रेनिंग सेशन के दौरान  हाथ में चोट लगी थी.शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया था.  मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद अभ्यास शुरू करने के बाद हाथ में चोट लगी थी, उन्हें एनसीए में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है और उन्होंने एक दिसंबर को टीम के साथ बांग्लादेश की यात्रा नहीं की है.

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (C), केएल राहुल (VC), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (WK), इशान किशन (WK), शाहबाज़ अहमद, अक्षर पटेल , वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.